एम्स-गुवाहाटी में 103 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 4, 2026 10:36 PM

दिसपुर, 4 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी, असम ने संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 103 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

बेंगलुरु: इस्कॉन मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, लाखों भक्त हुए शामिल

IANS | September 4, 2026 10:26 PM

बेंगलुरु, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इस्कॉन बेंगलुरु के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाया गया, जिसमें लाखों भक्त शामिल हुए। शहर में 3 और 4 सितंबर को धार्मिक उत्सव हुए, जिनमें भक्ति कार्यक्रम, विशेष पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं।

कमाल के 'कलमकार' कामिल : कभी अखबारों में किया काम, आज बॉलीवुड के शीर्ष गीतकारों में शामिल

IANS | September 4, 2026 10:13 PM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। किसी फिल्म को सफल और यादगार बनाने में गानों की अहम भूमिका होती है। अक्सर यही गाने फिल्मों को बरसों-बरस तक लोगों की यादों में बनाए रखते हैं। हर दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन गीतकार मिले हैं, जिन्होंने बॉलीवुड सिनेमा के साथ उनके गानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। इरशाद कामिल भी उन्हीं में से एक हैं।

एम्स-मंगलगिरि में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर आवेदन जारी, 22 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | September 4, 2026 9:50 PM

अमरावती, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एम्स-मंगलगिरि ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित अन्य कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री की सीएम सुवेंदु अधिकारी से तीन प्रमुख मांग, बोले-अब दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए

IANS | September 4, 2026 9:02 PM

हावड़ा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहली बार गीता पाठ करने पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि पहली मांग है कि गंगासागर मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करवाया जाए, दूसरी गोमाता को राज माता का दर्जा दिया जाए और तीसरी काली पूजा के दौरान गलियों-मोहल्लों में होने वाले छोटे-छोटे दंगे अब बंद होने चाहिए, अब हर-हर गंगे होना चाहिए।

बीजीएसएसएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव सहित 1,949 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 4, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल) ने अपने विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव सहित अलग-अलग कुल 1,949 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 30 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 4, 2026 7:09 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, राइट्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पीएम आवास योजना से जामताड़ा में बदली हजारों गरीबों की जिंदगी, पक्‍का मकान मिलने से अब छत से नहीं टपकता पानी

IANS | September 4, 2026 6:42 PM

जामताड़ा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने झारखंड के जामताड़ा जिले में गरीबों के 'पक्के घर' के सपने को हकीकत में बदल दिया है। कभी कच्चे घरों और प्लास्टिक की छत के नीचे जीवन बिताने वाले परिवारों को अब पक्की छत, शौचालय और सम्मान की जिंदगी मिली है।

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्‍पणी पर अयोध्‍या के संत समाज में आक्रोश, चरित्र पर उठाए सवाल

IANS | September 4, 2026 5:34 PM

अयोध्या, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के सीन पर सवाल उठाए। उन्‍होंने इसे 'समस्याग्रस्त' और 'कायरता' बताया। इसको लेकर सियासत तेज है। स्वरा भास्कर की टिप्‍पणी पर अयोध्‍या के संत समाज में आक्रोश व्‍याप्‍त है। संत समाज ने स्‍वरा भास्‍कर का विरोध करते हुए उनके बयान को दुर्भाग्‍यपूर्ण और निंदनीय बताया है।

पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

IANS | September 4, 2026 5:01 PM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता और मेगास्टार मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का नया सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने यह घोषणा कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में 'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' के शिलान्यास समारोह के दौरान की।