गणित पढ़ना चाहते थे एस राधाकृष्णन, उनकी अध्यक्षता में बना था स्वतंत्र भारत का पहला शिक्षा आयोग

IANS | September 4, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव तिरुत्तनी में जन्मे सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बचपन आर्थिक तंगी और गरीबी में बीता। एक रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा अंग्रेजी शिक्षा ग्रहण करने के बजाय मंदिर का पुजारी बन जाए। लेकिन, राधाकृष्णन की बौद्धिक क्षमता इतनी प्रखर थी कि उन्होंने प्रारंभिक स्कूली शिक्षा से लेकर मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज तक का पूरा सफर केवल स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) के दम पर तय किया।

पीएमबीआई भर्ती 2026: जीएम समेत 178 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 24 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 4, 2026 4:33 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर जनरल मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 178 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरसीएफ लिमिटेड में 326 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका, 20 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 4, 2026 4:09 PM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) लिमिटेड ने अप्रेंटिस के विभिन्न 326 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं। इनमें अनारक्षित के 145, एससी के 32, एसटी के 29, ओबीसी (एनसीएल) के 88 और ईडब्ल्यूएस के 32 पद शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

IANS | September 4, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क में वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ कई दौर की बातचीत कीं और उन्हें भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए आमंत्रित किया। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से दी गई।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,100 ह्यूमन रिसोर्स पदों पर बंपर भर्ती शुरू, युवाओं के पास 24 सितंबर तक मौका

IANS | September 4, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने विभिन्न विभागों के लिए नियमित आधार पर ह्यूमन रिसोर्स (मानव संसाधन) के कुल 1,100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एसबीआई भर्ती 2026: स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों के 207 पदों पर 25 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 4, 2026 1:57 PM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी और पुरानी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके विभिन्न 207 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली हादसे पर एएआईबी ने जारी की रिपोर्ट, पॉजिटिव ड्रग टेस्ट को बताया 'गंभीर चिंता'

IANS | September 4, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही उड़ान में मुख्य पायलट (पायलट-इन-कमांड) का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आना और ऊंचाई में कमी आना 'गंभीर चिंता' का विषय है। यह जानकारी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी

IANS | September 4, 2026 12:09 PM

मथुरा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों की आस्था बाबर और औरंगजेब में है, वे सनातन और देश की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में जहर घोलने और युवाओं, बहन-बेटियों, किसानों तथा उद्यमियों के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

अदाणी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

IANS | September 4, 2026 11:43 AM

अहमदाबाद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंद्रा में एक समर्पित एम्प्टी कंटेनर यार्ड (ईसीवाई) की शुरुआत कर रहा है, जिसमें एकीकृत वेयरहाउसिंग सुविधा भी होगी। यह केंद्र खाली कंटेनरों के पूरे जीवनचक्र के लिए एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें भंडारण, रखरखाव, निरीक्षण और निर्यातकों तथा कंटेनर फ्रेट स्टेशनों (सीएफएस) तक निर्बाध आवाजाही शामिल है।

दिल्ली-एनसीआर में 4-5 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

IANS | September 4, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।