भारत का सर्विसेज पीएमआई अगस्त में बढ़कर 54.1 रहा, रोजगार वृद्धि 15 महीनों के उच्च स्तर पर

IANS | September 3, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में अगस्त में जोरदार वृद्धि देखने को मिली है और एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 54.1 पर पहुंच गया है। इससे रोजगार वृद्धि भी 15 महीनों के उच्च स्तर पर रही है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक निजी सर्वेक्षण में दी गई।

जन्माष्टमी पर गुजरात के मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अनोखी ऑयल पेंटिंग, बोले- 'द्वारका से है दिल का नाता'

IANS | September 3, 2026 11:04 AM

जामनगर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जन्माष्टमी के पवित्र त्योहार के मौके पर गुजरात के जामनगर में रहने वाले खुंभिया फखरुद्दीन अली, जिन्हें केएफ अली के नाम से भी जाना जाता है, ने कैनवस पर भगवान कृष्ण की भक्ति और जन्माष्टमी की भावना को दिखाते हुए एक अनोखी ऑयल पेंटिंग तैयार की है। यह पेंटिंग सिर्फ रंगों और लाइनों का कॉम्बिनेशन नहीं है, बल्कि पिछले 8 से 10 दिनों से द्वारका शहर के साथ आस्था, प्यार और इमोशनल जुड़ाव की एक कलात्मक अभिव्यक्ति है।

हर किरदार में गोविंद नामदेव दमदार, अभिनेता बनने के सपने ने तय कराया एनएसडी से बॉलीवुड तक का सफर

IANS | September 2, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार आवाज और खतरनाक अदाकारी से विलेन के किरदार को नया आयाम देने वाले अभिनेता गोविंद नामदेव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 3 सितंबर 1950 को मध्य प्रदेश के सागर में जन्मे गोविंद नामदेव ने अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका असली मुकाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर है जिसने कभी हीरो बनने का सपना नहीं देखा, बल्कि कैरेक्टर को ही हीरो बना दिया।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसानों को संतुलित खाद इस्तेमाल करने में मदद, खेती की लागत घटाने पर जोर

IANS | September 2, 2026 11:11 PM

यमुनानगर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के यमुनानगर में केंद्र सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के जरिए किसानों को खेत की मिट्टी की जांच के आधार पर उसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी जा रही है। इससे किसानों को फसल की जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में खाद और उर्वरकों के इस्तेमाल की सलाह मिल रही है, जिससे खेती की लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल रही है।

'परिवार से तय होगा रोकथाम, घर से तय करें परवरिश', दिल्ली स्लीपर बस गैंगरेप पर किरण बेदी

IANS | September 2, 2026 9:22 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में एक स्लीपर बस में कथित गैंगरेप की घटना पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बेहतर रोकथाम, ड्राइवर वेरिफिकेशन और सख्ती बरतने की मांग की है।

सागर के नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का जादू, 'हनुमान अंश' के लिए दर्शकों को कहा धन्यवाद

IANS | September 2, 2026 8:20 PM

सागर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के लोकगायक और नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर पूरे देश में चर्चा में हैं। उनकी आवाज में गाया भजन फिल्म 'हनुमान अंश' में शामिल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे: सर्जियो गोर

IANS | September 2, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा करेंगे, जहां वह जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को दी।

शिवसेना विवाद : सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे की पार्टी के दावों को बताया गलत, 15 सितंबर को अगली सुनवाई

IANS | September 2, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की सियासत के सबसे बड़े मामलों में से एक, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव निशान पर अधिकार को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे की पार्टी के दावों को गलत बताया और अपनी दलील रखने के लिए कम से कम चार घंटे का समय मांगा। इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

एडसिल भर्ती 2026: सीनियर इंजीनियर समेत 13 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 2, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया (एडसिल) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) प्रोजेक्ट के तहत पीएमयू के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

जीडीपी की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत होने के दावे को केंद्र ने किया खारिज, कहा- नई सीरीज पर आधारित है डेटा

IANS | September 2, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के आंकड़े को अच्छा दिखाने के लिए पिछले साल की पहली तिमाही की चालू जीडीपी के आंकड़े को संशोधित करके 86 लाख करोड़ रुपए से घटाकर 80 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया होता तो चालू कीमतों में जीडीपी की ग्रोथ 2.6 प्रतिशत थी।