'यूरोप में भी ऐसा नहीं देखा', बिहार की समावेशी सोच की वैश्विक सराहना, यूनिसेफ अधिकारी ने बताया पटना का अनुभव

IANS | July 16, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर अक्सर आपको बिहार की ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिनमें राज्य को पिछड़ा और अशिक्षित दिखाने की झूठी कोशिश बार-बार की जाती है। नकारात्मक या झूठे प्रचारों के बीच बिहार की जमीनी हकीकत सोशल मीडिया पर किए जाने वाले प्रचार से कहीं अलग है। इसका उदाहरण अक्सर वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है। ताजा मामले में, बिहार में यूनिसेफ भारत की फील्ड ऑफिस की चीफ के तौर पर काम कर रहीं डॉ. मोनिका ओलेड्जका नीलसन ने राजधानी पटना का एक शानदार अनुभव साझा किया।

कानन देवी: अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना

IANS | July 16, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। कुछ कहानियां सिर्फ एक कलाकार की नहीं होतीं, वे पूरे दौर का इतिहास बन जाती हैं। ऐसी ही कहानी है कानन देवी की, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर में ही एक बहुत बड़ा नाम बना लिया था। उन्हें संघर्ष करना पड़ा और अपने मजबूत इरादों और आजाद व्यक्तित्व के दम पर वह खुद एक अद्भुत मिसाल बनीं।

अमेरिका में हैदराबाद के युवक से धर्म पूछकर कई बार चाकू से किया हमला, परिवार ने विदेश मंत्रालय से की मदद की अपील

IANS | July 16, 2026 3:36 PM

हैदराबाद, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में एक और भारतीय को नफरत की आग में झोंक दिया गया। हाल के समय में अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नफरत और अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। ताजा मामले में हैदराबाद के एक युवक को अमेरिका के शॉपिंग मॉल में कई बार चाकू मारा गया।

सरकार ने कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड का मसौदा जारी किया, आम जनता से मांगे सुझाव

IANS | July 16, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। विद्युत मंत्रालय ने गुरुवार को पक्षकारों से परामर्श के लिए कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड (सीएएफई-III) का मसौदा जारी किया। ये मानदंड 2027-28 से 2031-32 के दौरान भारत में बिक्री के लिए विनिर्मित या आयातित एम1 श्रेणी के यात्री वाहनों पर लागू करने का प्रस्ताव है।

सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी: राम मोहन नायडू

IANS | July 16, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान के तहत संचालित होने वाली एयरलाइंस को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 5 साल करने का फैसला किया है। यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय मार्गों (रीजनल रूट्स) को आर्थिक रूप से अधिक व्यवहार्य बनाया जा सके।

भारत में कृषि क्षेत्र को ऋण बीते 11 वर्षों में 4 गुना बढ़कर 32.50 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | July 16, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में कृषि क्षेत्र को दिए जाने वाले ऋण में बीते एक दशक में तेज बढ़ोतरी हुई है और यह वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 32.50 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 के 8 लाख करोड़ रुपए से चार गुना से अधिक है। यह जानकारी सरकार द्वारा गुरुवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

IANS | July 16, 2026 1:58 PM

अहमदाबाद, 16 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखकर अहमदाबाद शहर में 149वीं जगन्नाथ रथ यात्रा के गतिविधियों औरउसके प्रबंधन की वास्तविक समय में निगरानी की।

आषाढ़ी बीज के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी नए साल की बधाई

IANS | July 16, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया भर के कच्छी समुदाय को कच्छी नव वर्ष आषाढ़ी बीज के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक पारंपरिक कच्छी कहावत भी शेयर की, जो अपनी मातृभूमि के साथ समुदाय के गहरे और अटूट बंधन को दर्शाती है।

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती

IANS | July 16, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ा दिया है। वहीं, पेट्रोल पर कटौती की है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना था। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

आचार्य प्रशांत ने सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने का किया आग्रह, सरकार से संवाद की अपील की

IANS | July 16, 2026 9:59 AM

गोवा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने नीट यूजी पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के बाद खड़े हुए आंदोलन पर बात की। उन्होंने कहा कि यह संकट केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि "हमारे शिक्षा तंत्र और समाज के किसी अधिक गहरे संकट का संकेत" है।