जी-20 में भारत ने किया अमेरिका के ग्रोथ एजेंडे का समर्थन, सीतारमण बोलीं-वैश्विक असंतुलन दूर करना जरूरी

IANS | September 1, 2026 11:19 AM

एशविले, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने जी20 की अमेरिकी अध्यक्षता के तहत आर्थिक विकास, वैश्विक असंतुलन और वित्तीय साक्षरता पर फोकस का समर्थन किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के साथ 'सकारात्मक और रचनात्मक' द्विपक्षीय बैठक के बाद यह बात कही।

भारतीयों की कड़ी मेहनत को कमतर आंकती है राहुल गांधी की टिप्पणी : सीतारमण (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | September 1, 2026 10:51 AM

एशविले, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी द्वारा भारत को "मृत अर्थव्यवस्था" बताए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारतीय नागरिकों के काम को कमतर आंक रहे हैं जबकि देश ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है।

पंजाब : गुरु रवि महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर पटियाला में मैराथन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

IANS | September 1, 2026 9:13 AM

पटियाला, 1 सितंबर (आईएएनएस)। गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर पोलो ग्राउंड में मैराथन का आयोजन किया गया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का संदेश देना रहा।

पुणे के कॉलेज में अमित ठाकरे ने हटवाई पीएम मोदी मोदी की तस्वीर, प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत

IANS | August 31, 2026 11:59 PM

पुणे, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पुणे के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अमित ठाकरे के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने का मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पाटिल ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अमित ठाकरे के साथ आए कार्यकर्ताओं ने उनके केबिन में लगी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को नीचे उतार दिया। इस घटना को लेकर प्रिंसिपल ने शिकायत भी दर्ज कराई है।

पीएम स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी, बेंगलुरु की निंगम्मा आत्मनिर्भरता की बनीं मिसाल

IANS | August 31, 2026 11:34 PM

बेंगलुरु, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कभी बेंगलुरु की दुकानदार टीएस निंगम्मा और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल था। लेकिन, प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत मिले ऋण ने उनकी जिंदगी बदल दी।

पीएम के 'मन की बात' में जिक्र के बाद चिकमगलूर में तेजी से बढ़ रही एवोकाडो की खेती

IANS | August 31, 2026 11:30 PM

बेंगलुरु, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन चिकमगलूर मुख्य रूप से दो वजहों से चर्चा में है: एक तो इसकी खूबसूरत जगहें और शानदार नजारे, और दूसरी वजह है रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यहां की खास कॉफी और काली मिर्च की खेती की तारीफ करना।

दक्षिण रेलवे में 4,471 अप्रेंटिस पदों पर बंपर वैकेंसी, युवाओं के पास 27 सितंबर तक आवेदन का अवसर

IANS | August 31, 2026 9:10 PM

चेन्नई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने से अपना शानदार पेशेवर करियर शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, दक्षिण रेलवे ने विभिन्न ट्रेड और यूनिट के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 4,471 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा एवं विझिंजम पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट आसपास की अर्थव्यवस्था में लाते हैं बड़ा बदलाव: गौतम अदाणी

IANS | August 31, 2026 8:38 PM

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क और मुंद्रा एवं विझिंजम पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट केवल क्षमता का निर्माण नहीं करते, बल्कि आसपास की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाते हैं।

नीट-पीजी 2026 और एम्स सीआरई के दौरान जयपुर के सेंटर पर बिजली की समस्या, री-एग्जाम जल्द

IANS | August 31, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2026 देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। वहीं, सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान - कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (एम्स सीआरई) 2026 का आयोजन किया गया।

बिश्केक में पीएम मोदी की पुतिन से मुलाकात, कहा- भारत शांति के सभी प्रयासों का समर्थक

IANS | August 31, 2026 8:18 PM

बिश्केक, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में आयोजित शंघाई शहयोग संगठन (एससीओ) समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान दौरे पर हैं। इसी बीच, पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि हमें कभी न खत्म होने वाले युद्ध से निकलकर इसके अंत की तरफ बढ़ना होगा, क्योंकि इसी में मानवता की भलाई है।