भारत और ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का रखा लक्ष्य

IANS | August 31, 2026 11:20 AM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और ब्राजील ने अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दोनों देशों ने दवा, रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर अधिक विविध, संतुलित और टिकाऊ व्यापारिक साझेदारी विकसित करने पर सहमति जताई है।

गोताखोरी और पनडुब्बी बचाव मिशन में 'निपुण' हुई नौसेना, बेड़े में शामिल स्वदेशी पोत

IANS | August 31, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत ‘निपुण’ सोमवार को नौसैनिक बेड़े में शामिल हो गया है। इसको खास तौर पर गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के नीचे होने वाले अंडर वॉटर मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। यह संकट में फंसी सबमरीन की भी मदद कर सकता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में इसे नौसेना में शामिल किया गया।

विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष का भी मिला समर्थन, जब तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष रहे पीए संगमा

IANS | August 31, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर से केंद्र की राजनीति तक, एक ऐसे स्वनिर्मित राजनेता, जिन्होंने राजनीतिक-सामाजिक जीवन में अमिट छाप छोड़ी। बतौर लोकसभा अध्यक्ष तीन प्रधानमंत्रियों को देखा लेकिन राजनीतिक शुचिता पर आंच नहीं आने दी। बात हो रही है पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री रहे पूर्णो अगितोक संगमा यानी पीए संगमा की।

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने किया दो शूटरों का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल

IANS | August 31, 2026 7:34 AM

शामली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने सोमवार को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो संदिग्ध हत्यारों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने से पहले संदिग्ध हत्यारों ने अपराधी राहुल का नाम लिया है।

'मन की बात' में पीएम मोदी के जिक्र के बाद रामपुर के पटवाई युवा हुए गदगद, कहा- पूरे देश में चलाएंगे अभियान

IANS | August 30, 2026 10:53 PM

रामपुर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में रामपुर के पटवाई गांव के युवाओं की 'क्लीन-अप पटवाई' मुहिम का जिक्र होने के बाद इस पहल की देशभर में चर्चा हो रही है। पटवाई के दो युवा आकाश यादव और रोहन देव ने गांव में गंदगी देखकर सफाई की शुरुआत की थी, जो धीरे-धीरे एक बड़े अभियान में बदल गई। उन्होंने 'मन की बात' में इस मुहिम का जिक्र करने पर पीएम मोदी का आभार जताया।

भारत में धर्मनिरपेक्षता हिंदू समाज की वजह से कायम है: प्रदीप वर्मा

IANS | August 30, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा न्यूयॉर्क में दिए गए बयान का भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में जो धर्मनिरपेक्ष माहौल है, वह मुख्य रूप से हिंदू समाज की वजह से है, क्योंकि हिंदू, बहुसंख्यक होने के बावजूद, सभी धर्मों और पंथों का सम्मान करता है और सभी को साथ लेकर चलता है।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गाजियाबाद की बबीता शर्मा का किया जिक्र, पीएम स्वनिधि योजना ने बदली जिंदगी

IANS | August 30, 2026 9:15 PM

गाजियाबाद, 30 अगस्‍त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बात की, जिसमें गाजियाबाद की बबीता शर्मा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस तरह एक महिला प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाकर समाज में नया मुकाम हासिल कर सकती है।

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच 11 समझौते, 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान, व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले संबंध

IANS | August 30, 2026 7:59 PM

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के बीच उज्बेकिस्तान और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे पर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 11 ज्ञापन समझौते और 5 योजनाओं का ऐलान हुआ है।

भारत और उज्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

IANS | August 30, 2026 7:20 PM

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके तहत भूवैज्ञानिक खोज, खनन, खनिज प्रसंस्करण और एकीकृत मूल्य श्रृंखला विकसित करने के लिए संयुक्त परियोजनाओं को लागू किया जाएगा।

भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7-7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद

IANS | August 30, 2026 6:40 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7-7.2 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। इसे मजबूत घरेलू खपत और सरकार के पूंजीगत खर्च से समर्थन मिलेगा। यह जानकारी ईवाई की रिपोर्ट में दी गई।