दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

IANS | October 24, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को केवल नोएडा का लाइव एक्यूआई 303 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। हवा में पीएम 2.5 का स्तर 222 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का स्तर 269 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया है।

साहित्यकार निर्मल वर्मा, जिन्होंने हिंदी साहित्य को दी नई कहानी की नई पहचान

IANS | October 24, 2026 10:47 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के आधुनिक दौर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले निर्मल वर्मा उन साहित्यकारों में शामिल हैं, जिन्होंने लेखन की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर अपनी मौलिक शैली विकसित की। 25 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर साहित्य जगत उन्हें उनकी विशिष्ट रचनात्मक विरासत के लिए याद करता है।

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

IANS | October 24, 2026 10:30 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसके लिए लगभग 415 करोड़ रुपए का अनुदान देगी।

गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

IANS | October 24, 2026 8:31 AM

गाजियाबाद, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और धोखाधड़ी, छीनेती की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

IANS | October 23, 2026 11:30 PM

गांधीनगर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और देश में गुजरात के डेवलपमेंट और ग्रोथ इंजन के रोल मॉडल, स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी की लीडरशिप में कुल 11 मेंबर्स का डेलीगेशन 22 से 25 अक्टूबर तक गुजरात आया है। जॉन की लीडरशिप में एक डेलीगेशन ने आज वर्ल्ड-क्लास गिफ्ट सिटी का दौरा किया, जिसे गांधीनगर में उस समय के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में तैयार किया गया था।

भारत और जर्मनी ने व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई

IANS | October 23, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और जर्मनी ने औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों एवं भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की मदद से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की है। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज की, दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश

IANS | October 23, 2026 8:10 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए 10000 रुपए के निजी मुचलके और एक जमानतदार देने संबंधी नोटिस को चुनौती दी थी।

विश्व पोलियो दिवस 2026: बच्चों के स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम, जानें टीकाकरण का महत्व

IANS | October 23, 2026 8:04 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पोलियो एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो पोलियोमाइलाइटिस नामक वायस से मुख्य रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। यह नर्वस सिस्टम पर हमला करती है और बच्चों में स्थायी पक्षाघात (पैरालिसिस), जिसे लकवा भी कहते हैं, का कारण बन सकती है। मौजूदा समय तक इसका इलाज नहीं है, लेकिन टीका लगवाकर इसे रोका जा सकता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की व्यापक आर्थिक बुनियाद मजबूत, नीतिगत हस्तक्षेपों से मिला सहारा: आबीआई बुलेटिन

IANS | October 23, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों और जोखिमों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने वाले नीतिगत हस्तक्षेपों से सहारा मिला है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने अक्टूबर 2026 के मासिक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

सीसीआई लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर बनने का शानदार मौका, 16 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | October 23, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआई) ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।