जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत प्रदर्शन से मिली रफ्तार

IANS | August 28, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की औद्योगिक गतिविधियों ने जुलाई 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में जुलाई के दौरान 6.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान विनिर्माण क्षेत्र का रहा, जिसने देश के औद्योगिक उत्पादन को मजबूती प्रदान की।

इसरो-एलपीएससी भर्ती 2026: टेक्निकल असिस्टेंट सहित 19 पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 4 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 28, 2026 7:05 PM

बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए तिरुवनंतपुरम के पास वालियामाला और बेंगलुरु में स्थित लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) यूनिट्स ने खाली विभिन्न 19 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; लैंडिंग के दौरान फटा एलायंस एयर विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | August 28, 2026 6:34 PM

बिलासपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9आई613 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिससे कुछ देर के लिए विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रक्षाबंधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल को बीएपीएस की ओर से बांधी गई महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद वाली राखी

IANS | August 28, 2026 6:19 PM

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की ओर से परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद से अभिमंत्रित राखी बांधी गई। मुंबई स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के तीर्थस्वरूप स्वामी ने राजभवन में राज्यपाल को राखी बांधकर महंत स्वामी महाराज का आशीर्वाद और शुभकामनाएं पहुंचाईं।

डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज

IANS | August 28, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) और उसके प्रमोटरों से जुड़े 34,615 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज कर दी है। एजेंसी ने कहा कि यह राशि अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से संबंधित है और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान इसका पता चला है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 729.33 अरब डॉलर पर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व

IANS | August 28, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.4 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 729.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह इससे पहले फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर को भी पार कर गया है।

सीएमएचओ-सरगुजा भर्ती 2026: डेंटल सर्जन सहित 60 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 8 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 28, 2026 5:32 PM

रायपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), सरगुजा ने डेंटल सर्जन सहित विभिन्न 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

'वीर चक्र' विजेता मेजर मनोज : 'ऑपरेशन तलवार' के नायक, जिन्होंने पॉइंट 5,765 को बना दिया 'तलवार टॉप'

IANS | August 28, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित गांधी कॉलोनी में मेजर मनोज तलवार का जन्म 29 अगस्त 1969 को हुआ था। वह सैन्य परंपरा वाली पीढ़ी के तीसरे अधिकारी थे। उनके पिता, कैप्टन पीएल तलवार, सेना में एक सिविल इंजीनियर थे, जिन्होंने 1962 के युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे हवाई अड्डों में से एक के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सीएमएचओ भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | August 28, 2026 5:23 PM

रायपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, जिला बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)/राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत नर्सिंग ऑफिसर सहित विभिन्न 38 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

नॉर्वे के किंग हेराल्ड का 89 साल में हुआ निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

IANS | August 28, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्वे के पांचवें महाराजा हेराल्ड का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग हेराल्ड के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाही महल की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई थी कि किंग की हालत काफी गंभीर है और उनका इलाज ओस्लो के नेशनल हॉस्पिटल में चल रहा है।