दिमाग को हमेशा रखना है जवान, तो पहेलियों से करो दोस्ती, इन टिप्स को आजमाएं

IANS | August 28, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बुढ़ापे में भी अगर दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखना है, तो उसे खाली मत छोड़िए। उसे काम में लगाए रखिए। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का कहना है।

चीनी की एक्स-मिल कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी: सरकार

IANS | August 28, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, इसलिए आने वाले दिनों में खुदरा स्तर पर भी कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है।

इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026: वैज्ञानिक/इंजीनियर के 175 पदों पर 16 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 28, 2026 5:04 PM

बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक विशेष भर्ती निकाय, आईएसआरओ केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के विभिन्न 175 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री योगी

IANS | August 28, 2026 4:50 PM

लखनऊ 28,अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, सम्मान, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज के रिश्तों को मजबूत करने के साथ स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों के आर्थिक स्वावलंबन से भी जुड़ा है। आज बेटियों ने जो राखियां मुझे बांधीं, उनमें से बहुत उन्होंने अपने हाथों से बनाई। प्रदेश में करीब 15 करोड़ राखियां बंध रही हैं। इनमें से प्रत्येक राखी के पीछे किसी कारीगर, हस्तशिल्पी, दुकानदार व बाजार की आर्थिक गतिविधि जुड़ी हुई है। राखी खरीदने पर पैसा कारीगर तक पहुंचता है और फिर बाजार में लौटकर विकास को गति देता है।

रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार का रास्ता आसान

IANS | August 28, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस) भारत सरकार ने रक्षा निर्यात से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव रक्षा क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने और भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजार में तेजी से कारोबार करने में सक्षम बनाने के लिए गए हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दाखिल किए गए 7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न

IANS | August 28, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आकलन वर्ष (एवाई) 2026-27 के लिए अब तक 7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने व्यवसाय या पेशेवर आय वाले उन करदाताओं से रिटर्न जल्द दाखिल करने की अपील की है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है।

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा : पहले दिन ही 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

IANS | August 28, 2026 2:58 PM

लखनऊ, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की तरफ से महिलाओं और बहनों को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का पहले दिन बड़ी संख्या में यात्रियों ने लाभ उठाया। 27 अगस्त से शुरू हुई निशुल्क बस यात्रा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 6.03 लाख से अधिक महिलाओं ने सफर किया।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 200 वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी, 3 सितंबर से आवेदन शुरू

IANS | August 28, 2026 2:38 PM

दिसपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। असम सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट (वीएफए) और उससे जुड़े कैडर के संबंधित कुल 200 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नेपाल के लिए रवाना होगा वायुसेना का तीसरा राहत विमान

IANS | August 28, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में राहत अभियान के तहत भारतीय वायुसेना का एक और सी-130जे विमान शुक्रवार शाम राहत सामग्री लेकर रवाना होगा। यह नेपाल भेजा जाने वाला वायुसेना का तीसरा राहत विमान होगा।इससे पहले 26 अगस्त को सी-130जे विमान 10 टन राहत सामग्री लेकर हिंडन से नेपाल गया था। इसके बाद 27 अगस्त को सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 37.5 टन राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा था।

असम के इस विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 28, 2026 2:18 PM

दिसपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। दरअसल, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय (एमएसएसवी), रायडोंगिया, नागांव, असम ने चार वर्ष के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) - बीए, बीएड और बीएससी, बीएड के लिए फैकल्टी के विभिन्न 19 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।