न्यूजीलैंड की उपलब्धियां गिना पीएम मोदी ने मंच से कहा- 'हमने आपसे बहुत कुछ सीखा'

IANS | July 11, 2026 2:16 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के भव्य समारोह 'किआ ओरा मोदी' में न्यूजीलैंड की खूबी, जड़ों से जुड़े रहने के इरादे और दुनिया की तकदीर बदलने के जज्बे की जमकर तारीफ की। मंच से भारत के प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है।"

उपभोक्ता शिकायतों के बाद एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को जारी किए 9 नोटिस, कई खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप

IANS | July 11, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए हैं। खाद्य नियामक ने शनिवार को बताया कि इन शिकायतों में एक्सपायर्ड, सड़े-गले, खराब, दूषित और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित खाद्य उत्पादों की सप्लाई किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

शांति अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन पर नीति आयोग की अहम बैठक, तीन प्रमुख क्षेत्रों पर हुई चर्चा

IANS | July 11, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने 'शांति अधिनियम 2025' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की, जिसमें सरकार, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिए, जो इसके क्रियान्वयन ढांचे को और मजबूत बनाने में सहायक होंगे।

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर बनी जानलेवा : आर्यन की मौत ने उठाए बड़े सवाल, पिछले हादसों से भी नहीं लिया सबक

IANS | July 11, 2026 12:32 PM

नोएडा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। सेक्टर-58 में जलभराव और खुले नाले की वजह से 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे में बड़े ऐलान : 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; आतंकवाद से हिंद-प्रशांत तक साझा रुख

IANS | July 11, 2026 10:47 AM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर उनके भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह पिछले 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती और साझेदारी में एक नया आयाम दिखाता है।

'वैश्विक विकास के लिए एक लॉन्च पैड है भारत', ऑकलैंड में पीएम मोदी ने निवेशकों को किया आमंत्रित

IANS | July 11, 2026 9:05 AM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मिलकर खेल और बिजनेस से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत सिर्फ एक बाजार नहीं है। भारत ग्लोबल ग्रोथ के लिए एक लॉन्च पैड है।"

भारत और न्यूजीलैंड ने आतंकवाद से निपटने और साइबर सुरक्षा पर गहरे सहयोग का किया वादा

IANS | July 11, 2026 9:05 AM

ऑकलैंड/नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड ने शनिवार को आतंकवाद से लड़ने, साइबर-सिक्योरिटी बढ़ाने और दूसरी उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग को गहरा करने के अपने साझा इरादे को फिर से दोहराया।

12 जुलाई का पंचांग: शिव और लक्ष्मी की पूजा करना उत्तम, दोपहर 12:05 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त

IANS | July 11, 2026 9:00 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है; यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है।

'स्वस्थ परिवार और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लें', कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने विश्व जनसंख्या दिवस पर शेयर किया पोस्ट

IANS | July 11, 2026 8:07 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर किया है।

ऑकलैंड में पीएम मोदी बोले- 'भारत और न्यूजीलैंड हैं नैचुरल पार्टनर, यह यात्रा रिश्तों को देगी नई गति'

IANS | July 11, 2026 7:45 AM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों को 'स्वाभाविक साझेदार' बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगा।