वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत की निवेशक हितैषी नीतियों पर कनाडा के निवेशकों से की चर्चा

IANS | August 27, 2026 10:52 AM

टोरंटो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में निवेशकों के लिए अनुकूल नीतिगत माहौल, टैक्स से जुड़ी ज्यादा निश्चितता और लगातार हो रहे सुधारों का जिक्र करते हुए कनाडाई कंपनियों से देश में अलग-अलग सेक्टर और इलाकों में नए मौकों और पार्टनरशिप की संभावनाओं को तलाशने की अपील की। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

गुजरात में अलग-अलग सेक्टर में ज्यादा इन्वेस्ट करने के लिए उत्सुक हैं निवेशक : सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | August 27, 2026 10:20 AM

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और कनाडा की सफल यात्रा के बाद लौटने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद गुजरात में ज्यादा से ज्यादा ग्लोबल निवेश लाना रहा है।

अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुजरात लौटे सीएम भूपेंद्र पटेल, हर्ष संघवी ने किया स्वागत

IANS | August 27, 2026 10:08 AM

अहमदाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 17 से 26 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुरुवार सुबह गुजरात लौट आए। हवाई अड्डे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी आज ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ के दौरान युवा एथलीटों को संबोधित करेंगे

IANS | August 27, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर में शुरू होने वाले कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत युवा एथलीटों और युवा नेताओं को संबोधित करेंगे। यह इवेंट नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के मौके पर 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।

सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन

IANS | August 27, 2026 8:00 AM

लखनऊ, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आयोजित किया जाएगा। योगी सरकार की ओर से प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स और इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के आइडिया को अवसर, इनोवेशन को प्रोत्साहन और स्टार्टअप को सामर्थ्य देकर उत्तर प्रदेश आज 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनने की नई संस्कृति को गति दे रहा है।

रक्षाबंधन को लेकर प्रयागराज के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी खरीदारी के साथ मेंहदी लगवाने का उत्साह

IANS | August 26, 2026 11:58 PM

प्रयागराज, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न बाजारों में रंगबिरंगी और अलग-अलग डिजाइनों की राखियों की दुकानें सज गई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही राखी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।

गुजरात : सुरेंद्रनगर का वढ़वाण 'बांधणी कला' का हब, 75 फीसदी आबादी की आजीविका का बना सहारा

IANS | August 26, 2026 11:47 PM

सुरेंद्रनगर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की वढ़वाण तालुका की बांधणी कला केवल एक हस्तशिल्प नहीं है, बल्कि सैकड़ों वर्षों की धरोहर है। हाथ की बारीक टाई-डाई तकनीक से तैयार की जाने वाली ये कला आज भी अपनी मौलिकता और सुंदरता के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित हुई यह कला वढ़वाण के हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन बन चुकी है।

हरियाणा: जींद के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना', कम लागत में ज्यादा उपज संभव

IANS | August 26, 2026 11:38 PM

जींद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना हरियाणा के जींद जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि इस योजना से उन्हें अपनी जमीन की उर्वरता और पोषक तत्वों के बारे में सटीक जानकारी मिल रही है, जिससे कम लागत में ज्यादा उपज लेना संभव हो पा रहा है।

प्रधानमंत्री के 'लखपति दीदी' विजन को धरातल पर उतार रहा एनआरएलएम, ग्रामीण महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर और सशक्त

IANS | August 26, 2026 11:34 PM

नीमच, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और ग्रामीण महिलाओं को 'लखपति दीदी' की श्रेणी में लाने के विजन को धरातल पर उतारते हुए जनपद पंचायत नीमच के प्रांगण में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा चार दिवसीय 'आजीविका राखी मेला' आयोजित किया गया है। 24 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की लगभग 30 स्टॉल लगाई गई हैं।

ग्रीन लैबोरेटरी : भरूच का श्री सरदार नगर प्राथमिक स्कूल 1,000 से अधिक पेड़ों के साथ बना मिसाल

IANS | August 26, 2026 11:03 PM

भरूच, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के भरूच की वालिया तालुका का श्री सरदार नगर प्राथमिक स्कूल आसपास के क्षेत्र में 'ग्रीन लैबोरेटरी' के रूप में प्रसिद्ध है। इस स्कूल में एक हजार से ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगे हैं, जो न केवल यहां के पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि बच्चों को भी प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।