बीसीईसीईबी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के 118 पदों पर 8 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 26, 2026 4:14 PM

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) के माध्यम से राज्य के चिकित्सा/दंत चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के कुल 118 पदों पर तीन वर्ष की अवधि पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को अधिक ऋण उपलब्ध कराने के लिए सिडबी को दिए निर्देश, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर रहेगा विशेष जोर

IANS | August 26, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) से कहा है कि वह देशभर के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अधिक ऋण उपलब्ध कराने के लिए अपनी गतिविधियों का विस्तार करे। इसके लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के व्यापक नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा, ताकि छोटे कारोबारों और उद्यमियों तक वित्तीय सहायता प्रभावी ढंग से पहुंच सके। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई।

युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नवाचारकर्ताओं में निवेश करके वैश्विक दक्षिण के लिए नए विकास मॉडल तैयार कर रहे हैं: डॉ. प्रीति अदाणी

IANS | August 26, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा है कि युवाओं, महिलाओं और स्थानीय स्तर पर नवाचार करने वाले लोगों में निवेश करके हम न केवल स्थानीय समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि ऐसे विकास मॉडल तैयार कर रहे हैं जो पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए उदाहरण बन सकते हैं। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग, साझा सीख और मजबूत भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़: धमतरी के किसानों के लिए वरदान साबित हुई फसल बीमा योजना, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

IANS | August 26, 2026 2:36 PM

धमतरी, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एक समय था जब प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल नुकसान होने पर किसानों को कुछ नहीं मिलता था। फसल बर्बाद होने पर किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाते थे। हालांकि, वर्तमान में केंद्र की 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में इस साल छत्तीसगढ़ के छमतरी के किसानों ने 84,277.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल का फसल बीमा कराया है।

एनआईसी भर्ती 2026: साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के 376 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1 सितंबर से आवेदन शुरू

IANS | August 26, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। आज भी देश के हजारों-लाखों लोग प्राइवेट नौकरी की तुलना में सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने सीधी भर्ती के तहत साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के कुल 376 पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। एनआईसी की ओर से जारी यह पद ग्रुप-बी एस एंड टी (नॉन-गजेटेड) हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का किया शुभारंभ, लाभार्थी महिलाएं बोलीं- अब हम भी आजाद

IANS | August 26, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हजारों महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए और योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की मासिक सहायता राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

'अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को सीधे जेल या जहन्नुम मिलता है', सीएम योगी का सपा पर हमला

IANS | August 26, 2026 1:08 PM

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की योजना शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में योगी ने सपा शासन के दौरान महिला सुरक्षा, पेंशन, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

IANS | August 26, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सैनिकों की पैराशूट क्षमता बड़ी सफलता हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की आगरा स्थित एडीआरडीई द्वारा डिजाइन और विकसित मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का दुनिया के सबसे ऊंचे ड्रॉप जोन में शामिल न्योमा के मुध ड्रॉप जोन में सफल परीक्षण किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान

IANS | August 26, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय लोइटरिंग म्यूनिशन (युद्धक ड्रोन) संभवत पाकिस्तान के किरना हिल्स इलाके से टकराया हो सकता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने किराना हिल्स को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया था।

ईए-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

IANS | August 26, 2026 8:02 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुबारकबाद दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "ईद मुबारक!"