डॉ. प्रीति अदाणी ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं, सामूहिक कल्याण और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान

IANS | October 20, 2026 11:29 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विजयादशमी के अवसर पर डॉ. प्रीति अदाणी, जो एक विश्वविद्यालय की चांसलर और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं, ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक कल्याण, समृद्धि और सद्भाव के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

खाने में नमक तो है, लेकिन क्या उसमें आयोडीन भी है? अनदेखी सेहत पर पड़ सकती है भारी

IANS | October 20, 2026 11:21 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। हमारे घरों में सुबह से लेकर रात तक बनने वाले लगभग हर खाने में नमक का इस्तेमाल होता है। दाल हो, सब्जी हो, या सलाद हो, नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले नमक में आयोडीन की पर्याप्त मात्रा है या नहीं? यह सवाल इसलिए जरूरी है, क्योंकि आयोडीन की कमी शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है। इसका असर थायरॉइड ग्रंथि से लेकर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास तक पर पड़ सकता है। इसी महत्व को समझाने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है।

'स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना से किया है कार्य', आरएसएस स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

IANS | October 20, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना से समाज के उत्थान के लिए किया कार्य है।

रिजीम चेंज से हालात नहीं बदलते, भारत को एकजुट होकर आगे बढ़ना है : मोहन भागवत

IANS | October 20, 2026 11:16 AM

नागपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष श्री विजयादशमी उत्सव का आयोजन नागपुर में हुआ। इस मौके पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने देश, समाज और दुनिया के मौजूदा हालात पर विस्तार से बात की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों के पथ संचलन से हुई, जिसमें भागवत भी मौजूद रहे।

वाराणसी के नमो घाट पर 22 से 25 अक्टूबर तक भव्य एयर शो का आयोजन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | October 20, 2026 11:15 AM

वाराणसी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर भव्य मेगा एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयर शो का आयोजन 22, 24 और 25 अक्टूबर को किया जाएगा।

दशहरे का सोना कहलाने वाला कचनार आयुर्वेद में भी खास, जानिए इसके औषधीय गुण

IANS | October 20, 2026 10:14 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में त्योहार केवल पूजा-पाठ और उत्सव मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे कई रोचक परंपराएं और प्रकृति से जुड़े संदेश भी छिपे हैं। दशहरा यानी विजयादशमी भी ऐसा ही एक पर्व है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने के साथ कई जगहों पर एक-दूसरे को कचनार के पत्ते देकर 'सोना पत्ती' की परंपरा निभाई जाती है। महाराष्ट्र में यह परंपरा खास तौर पर प्रचलित है, जहां कचनार के पत्तों को सोने का प्रतीक मानकर परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कचनार नाम से पहचाना जाने वाला पेड़ आयुर्वेद में भी अपनी खास पहचान रखता है।

गांधीनगर के रूपाल में उमड़ा आस्था का महासागर, मां वरदायिनी की पल्ली पर श्रद्धालुओं ने घी चढ़ाकर मांगीं मन्नतें

IANS | October 20, 2026 10:07 AM

गांधीनगर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर स्थित रूपाल गांव में एक बार फिर आस्था का विराट नजारा देखने को मिला। नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मां वरदायिनी की पल्ली निकली, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और पल्ली पर शुद्ध घी चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए लागू: किसानों की सुरक्षा के साथ एमएसएमई को वैश्विक बाजारों तक बड़ी पहुंच

IANS | October 20, 2026 10:05 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है। यह समझौता भारतीय एमएसएमई, किसानों और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को न्यूजीलैंड के बाजार में व्यापक पहुंच प्रदान करेगा। साथ ही भारतीय निर्यात को 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच मिलेगी, जबकि डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह संरक्षण दिया गया है।

कानपुर के दशानन मंदिर में होती है रावण की पूजा, साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं कपाट

IANS | October 20, 2026 9:55 AM

कानपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां दशहरे के दिन रावण की पूजा-अर्चना की जाती है। शिवाला क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर परिसर में बना दशानन मंदिर अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के कपाट साल में केवल एक बार, विजयादशमी के दिन खोले जाते हैं। दिनभर पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद शाम को मंदिर के कपाट फिर एक साल के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

मोहन भागवत ने स्व-बोध और पंच परिवर्तन पर दिया जोर, बोले- विवेक के अभाव में नशे की शिकार हो रही नई पीढ़ी

IANS | October 20, 2026 9:54 AM

नागपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शताब्दी वर्ष श्री विजयादशमी उत्सव के लिए नागपुर पहुंचे। नागपुर में श्री विजयादशमी उत्सव की शुरुआत स्वयंसेवकों के पथ संचलन के साथ हुई। इस उत्सव में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे और उन्होंने उत्सव में हिस्सा लिया।