पीएम मोदी ने गोडावण के संरक्षण प्रयासों की सराहना की, डीएफओ ने कहा- 'हमारे लिए गर्व और खुशी की बात'

IANS | April 26, 2026 9:56 PM

जैसलमेर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के विलुप्तप्राय राज्य पक्षी ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ यानी गोडावण के संरक्षण प्रयासों की सराहना की।

यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट कीपर समेत 16 पदों पर आवेदन, 1 मई आखिरी मौका

IANS | April 26, 2026 9:55 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट कीपर सहित विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 35 साल के बीच निर्धारित है।

एनसीआरटीसी भर्ती 2026: 4 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 9 मई आवेदन का आखिरी मौका, जानें पूरी डिटेल

IANS | April 26, 2026 9:50 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 9 मई निर्धारित की है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो गई है। ऐसे में यह एनसीआरटीसी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका है।

पीएम मोदी ने की तारीफ तो चिमिब ओंगमु भूटिया ने जताया आभार

IANS | April 26, 2026 9:49 PM

गंगटोक, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में गंगटोक में 'लगस्टल स्टूडियो' की उद्यमी और संस्थापक चिमिब ओंगमु भूटिया की तारीफ की। इस पर चिमिब ओंगमु भूटिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अब भी निशब्द हूं। मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हमारा नाम लेने के लिए मैं हमारे प्रधानमंत्री की आभारी हूं। यह हमारे लिए और कई अन्य उद्यमियों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। यह हमें और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

IANS | April 26, 2026 9:19 PM

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि मार्वलस मिसेज इंडिया वर्ल्ड इस पेजेंट का चौथा सीजन है। आज हम चंडीगढ़ के सेविल लाउंज में हैं। यहां 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम का एक इवेंट है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में 46 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

IANS | April 26, 2026 9:03 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 46 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 5 मई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्‍क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: एएनएम के 51 पदों पर भर्ती, 6 मई आवेदन का आखिरी मौका

IANS | April 26, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अंडमान-निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन कुल 51 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड या संस्‍थान से 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

‘मन की बात’ में यूरोपियन मैथ ओलंपियाड गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया का जिक्र, छात्रा और परिवार ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | April 26, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में गोल्ड मेडल विजेता वाली छात्रा श्रेया मुंद्रा की जीत का जिक्र किया। इसके लिए छात्रा और उनके पिता ने पीएम मोदी का धन्‍यवाद किया।

रघु राय ने अपने कैमरे के लेंस से भारत की जीवंतता को कैद किया : पीएम मोदी

IANS | April 26, 2026 8:14 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर और फोटोजर्नलिस्ट रघु राय का रविवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे रघु राय ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रोड शो के बीच पीएम मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक थंथानिया कालीबाड़ी में की पूजा-अर्चना

IANS | April 26, 2026 7:52 PM

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए रविवार को कोलकाता पहुंचे। उन्होंने थंथानिया कालीबाड़ी में मां काली का आशीर्वाद लिया। थंथानिया कालीबाड़ी कोलकाता के सबसे पुरानी काली मंदिरों में से एक है।