बीबीएमबी में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के 45 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 4 जून तक करें आवेदन

IANS | May 28, 2026 7:59 PM

चंडीगढ़, 28 मई (आईएएनएस)। देश के लाखों-हजारों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने विभिन्न ट्रेड के अनुसार एक वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई अप्रेंटिसशिप के कुल 45 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए है।

ब्लड शुगर से इम्युनिटी तक में फायदेमंद, शहतूत की पत्तियों में छिपे हैं कई औषधीय गुण

IANS | May 28, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में मिलने वाला शहतूत स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल माना जाता है। इसके मीठे और रसीले फल लोगों को खूब पसंद आते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शहतूत फल के साथ ही इसकी पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं।

मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक 'गर्मी का तनाव', ऐसे करें 'हीट स्ट्रेस' से बचाव

IANS | May 28, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शरीर में अत्यधिक गर्मी जमा होने से उत्पन्न ‘हीट स्ट्रेस’ प्रेग्नेंसी में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह स्थिति न सिर्फ मां को प्रभावित करती है बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को हीट स्ट्रेस से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मध्य प्रदेश: ‘शक्ति दीदी’ पहल बनी महिलाओं की ताकत, पेट्रोल पंपों को संभाल रहीं 118 महिलाएं

IANS | May 28, 2026 7:38 PM

ग्वालियर, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू की गई 'शक्ति दीदी' पहल लगातार सफल होती जा रही है। इस योजना के तहत कलेक्टर रुचिका चौहान ने छह और जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर ‘फ्यूल वर्कर’ के रूप में नियुक्त किया है।

डीएलएसए भर्ती अलर्ट: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर आवेदन शुरू, 8 जून तक मौका

IANS | May 28, 2026 7:32 PM

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), भोजपुर ने संविदा के आधार पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी : अमित शाह

IANS | May 28, 2026 7:12 PM

गांधीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हैं। उन्होंने कलोल (गांधीनगर) में नए ग्राम पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया।

पुरुषोत्तम मास विशेष: 'वृंदावन ठाकुर' के सात प्रमुख मंदिरों में से एक, श्रीकृष्ण के प्रपौत्र ने किया था मूर्ति का निर्माण

IANS | May 28, 2026 7:04 PM

जयपुर, 28 मई (आईएएनएस)। नारायण का अत्यंत प्रिय पवित्र पुरुषोत्तम मास चल रहा है। सनातन धर्म में इस महीने को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दौरान नारायण और उनके विभिन्न रूपों के दर्शन, पूजन, दान और पुण्य का खास महत्त्व है। ऐसे में देशभर के नारायण से जुड़े प्रमुख मंदिरों की श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं जयपुर के प्रसिद्ध एक ऐसे मंदिर की, जो ‘वृंदावन ठाकुर’ के सात प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपनी भव्य वास्तुकला, शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों का भी पसंदीदा है।

रेलवे काजीपेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अगले 5 वर्षों में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा

IANS | May 28, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेल की काजीपेट रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पूरी होने के कगार पर है। इसमें रेलवे अगले 5 वर्षों में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा। यह जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई।

ट्विशा शर्मा केस : सीबीआई ने दहेज हत्या मामले में सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

IANS | May 28, 2026 6:16 PM

भोपाल, 28 मई (आईएएनएस)। हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरिबाला सिंह पर अपनी बहू ट्विशा शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कथित रूप से आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप हैं।

शिलांग: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने युवाओं में बढ़ते नशे की लत के खिलाफ जन आंदोलन का किया आह्वान

IANS | May 28, 2026 5:32 PM

शिलांग, 28 मई (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, रक्षा खडसे ने गुरुवार को शिलांग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में युवा मामले विभाग के तहत 'मेरा युवा भारत' द्वारा आयोजित 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – पूर्वोत्तर' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, युवाओं में बढ़ते नशे की लत की चुनौती से निपटने के लिए एक सामूहिक और मिशन-मोड दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।