गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आवास योजना: राजन भाई व्यास

IANS | May 27, 2026 8:57 PM

जामनगर, 27 मई (आईएएनएस)। गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की योजनाओं की सराहना की। जामनगर पुलिस मुख्यालय के पीछे स्थित सरला बेन पीएम आवास योजना परिसर में लगभग 300 फ्लैट बनाए गए हैं, जहां वर्तमान में बड़ी संख्या में परिवार रह रहे हैं।

स्वाद ही नहीं, ठंडक भी... ऐसे बनाएं सेहत से भरपूर दही-बूंदी रायता

IANS | May 27, 2026 8:17 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हल्का भोजन देना बेहद जरूरी होता है। तेज गर्मी में तला-भुना और भारी खाना न केवल पाचन पर असर डालता है, बल्कि शरीर में सुस्ती और थकान भी बढ़ा सकता है। ऐसे मौसम में दही बूंदी रायता एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है। ठंडी दही, हल्की मसालेदार बूंदी और ताजगी से भरपूर स्वाद वाला यह रायता शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है।

टीएमसी भर्ती अलर्ट: मेडिकल ऑफिसर सहित 44 पदों पर आवेदन जारी, 11 जून तक मौका

IANS | May 27, 2026 8:13 PM

चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने विभिन्न विभागों में मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) सहित अलग-अलग कुल 44 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 1 जून को दिल्ली आएगा

IANS | May 27, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमेरिकी टीम 1 से 4 जून 2026 तक भारत का दौरा करेगी। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जरूरत से ज्यादा नमक? जानिए नुकसान और बचाव

IANS | May 27, 2026 8:07 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। अक्सर चटपटा और तेज नमक वाला भोजन स्वाद को बेहतर लगता है और इसी वजह से कई लोग भोजन की थाली में ऊपर से भी नमक डालकर खाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये सामान्य सी लगने वाली आदत कई गंभीर शारीरिक समस्याएं दे सकती हैं। ये आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

निवेशकों का बढ़ा भरोसा, अदाणी समूह के शेयरों ने हिंडनबर्ग रिसर्च से हुए नुकसान की रिकवरी पूरी की

IANS | May 27, 2026 7:51 PM

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह के शेयरों ने बुधवार को 2023 में आई हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से हुए नुकसान की पूरी रिकवरी कर ली है और समूह का मार्केटकैप करीब 19 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह निवेशकों का विश्वास बढ़ना और नियामक चिंताओं का समाप्त होना है।

'सबका साथ, सबका विकास' पीएम मोदी की सबसे बड़ी शक्ति है : पद्मश्री भारत भूषण

IANS | May 27, 2026 7:50 PM

सहारनपुर, 27 मई (आईएएनएस)। पद्मश्री भारत भूषण ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत सबको साथ लेकर चलने की क्षमता है। पीएम मोदी के कार्यकाल में लिए गए फैसलों के अलावा उन्होंने कई अहम मुद्दों पर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

गुजरात में तालाब गहरे होने से किसानों के खिले चेहरे, 500 से अधिक हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का पानी

IANS | May 27, 2026 7:34 PM

अहमदाबाद, 27 मई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने राज्य के जल संसाधन और सिंचाई ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग ने पिछले तीन वर्षों, यानी 2022-23 से 2024-25 के दौरान राज्यभर में जलाशयों, नहरों, नदियों और अन्य जल निकायों से 221 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक गाद हटाने का कार्य पूरा किया है। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य 203 लाख क्यूबिक मीटर से भी अधिक है।

देश के हर जरूरतमंद तक समय पर खाद्यान्न पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

IANS | May 27, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को ज्यादा आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार की बड़ी पहल का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि सरकार देश के हर जरूरतमंद तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यूसीसी से आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा : अखिल गोगोई

IANS | May 27, 2026 7:17 PM

गुवाहाटी, 27 मई (आईएएनएस)। रायजोर दल के अध्यक्ष और शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर असम सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून राज्य के लोगों के निजी जीवन में दखल और निगरानी को बढ़ाएगा।