एनपीसीसी भर्ती 2026: साइट इंजीनियर सहित 52 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

IANS | October 15, 2026 3:02 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एनपीसीसी ने साइट इंजीनियर सहित विभिन्न 52 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

मीरजापुर में शिक्षक सम्मेलन में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-सैफई सिंडिकेट के लोगों का कब्जा था नौकरियों पर

IANS | October 15, 2026 3:02 PM

मीरजापुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस, ये दोनों शिक्षा विरोधी हैं। ऐसा न होता तो प्रदेश में शिक्षा की ये दुर्गति नहीं होती। शिक्षा में अव्यवस्था होने पर सबसे पहले शिक्षकों का सम्मान प्रभावित होता है। स्नातक युवाओं के सामने भविष्य की चिंता खड़ी होती है, वे हताश और निराश होते हैं, पलायन पर मजबूर होते हैं। समाजवादी पार्टी के समय प्रदेश में यही सब हुआ। विश्वविद्यालय नहीं खोले गए, महाविद्यालयों को मान्यता नहीं दी गई और अराजकता चरम पर थी।

भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष 2027 में 13.2 प्रतिशत बढ़ा, 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंचा नेट कलेक्शन

IANS | October 15, 2026 3:01 PM

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट टैक्स, गैर-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।

डीएमआरसी भर्ती 2026 : सुपरवाइजर सहित 73 पदों पर आवेदन जारी, जानें कौन पात्र

IANS | October 15, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है।

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ का किया ऐलान, 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी

IANS | October 15, 2026 2:52 PM

लखनऊ, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

‘कोई हमें दबाव में नहीं ला सकता’, विपक्ष के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

IANS | October 15, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेताओं के विरोध मार्च के बाद अदालत परिसर और उसके आसपास राजनीतिक प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश तय करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि कोई भी सुप्रीम कोर्ट पर दबाव नहीं बना सकता। अदालत ने इस घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया।

लद्दाख को मिली 3,350 करोड़ रुपए की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- नई पीढ़ी पर सरकार का विशेष ध्यान

IANS | October 15, 2026 1:40 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के लिए गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।

बस्तर में नक्सलवाद ने आदिवासियों को पहुंचाया नुकसान, अब उनके घाव भरना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

IANS | October 15, 2026 1:12 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के गरीब आदिवासियों को गहरी चोट पहुंचाई है। नक्सलवाद के कारण दिव्यांग हुए लोगों के जीवन में फिर से खुशियां लाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद करना सरकार की प्राथमिकता है।

पाकिस्तान ने कोई भी आतंकी हरकत की तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगा : राजनाथ सिंह

IANS | October 15, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यदि आगे पाकिस्तान की तरफ से कोई भी आतंकी हरकत हुई तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगा। उन्होंने कहा कि जब-जब आतंकवादियों ने भारत की धरती को लहूलुहान करने की कोशिश की, तब-तब भारत ने करारा जवाब दिया है। उस जवाब की गूंज आज तक आतंकवादियों के आकाओं को सुनाई देती होगी। आप याद कीजिए 2016 में उरी आतंकवादी हमले के बाद हमारे वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की थीं और आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, मार्को रुबियो की भारत यात्रा से पहले हो सकता है ऐलान: सर्जियो गोर

IANS | October 15, 2026 12:49 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अधिकांश प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल कुछ शेष बिंदुओं पर बातचीत जारी है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।