प्रधानमंत्री मोदी लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

IANS | October 15, 2026 7:17 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपए की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

भारत-ब्रुनेई जेटीसी की तीसरी बैठक: खाद्य सुरक्षा, फार्मा और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

IANS | October 14, 2026 11:15 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने बुधवार को द्विपक्षीय व्यापार को विस्तार देने पर सहमति जताई, जिसमें भारत से कृषि उत्पादों और दवा उत्पादों के निर्यात को बढ़ाना भी शामिल है।

विश्व ग्रामीण महिला दिवस 2026: जानें कब हुई इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम

IANS | October 14, 2026 10:33 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। किसी भी देश, समाज या परिवार की तरक्की में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाओं की न केवल सरकार बनाने में, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी बराबर की हिस्सेदार होती है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन अभी भी ग्रामीण महिलाएं कई पहलू में पीछे हैं।

पुण्यतिथि विशेष : हिंदी साहित्य के महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, संघर्षों से तपकर बने छायावाद के अमर शिखर पुरुष

IANS | October 14, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य में छायावाद के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की 15 अक्टूबर को पुण्यतिथि है। 21 फरवरी 1899 को जन्मे निराला ने 15 अक्टूबर 1961 को इलाहाबाद के दारागंज में अंतिम सांस ली थी, लेकिन उनकी रचनाएं आज भी हिंदी साहित्य को रोशन कर रही हैं। वे सिर्फ कवि ही नहीं, बल्कि उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, आलोचक, अनुवादक, संपादक और बाल साहित्यकार के रूप में भी हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष थे।

एनएसएपी योजना को जारी रखने की मंजूरी, पद्मश्री डॉ. कनुभाई टेलर ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | October 14, 2026 10:03 PM

सूरत, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के लिए 53,428 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। सरकार के इस फैसले से देशभर के करीब 3 करोड़ 20 लाख लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलने का सिलसिला जारी रहेगा।

अंकिता भंडारी प्रकरण: न्याय के लिए हर स्तर पर मजबूती से खड़ी रही धामी सरकार

IANS | October 14, 2026 9:39 PM

देहरादून, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पहले दिन से लेकर न्यायालय के अंतिम फैसले तक अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और मजबूती से कार्य किया।

नैनीताल में स्वयं सहायता समूहों से बदली महिलाओं की जिंदगी, स्वरोजगार से बढ़ी आत्मनिर्भरता

IANS | October 14, 2026 9:15 PM

नैनीताल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार की स्वरोजगार योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर नैनीताल जिले की ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज स्थानीय उत्पाद तैयार करने, कारोबार चलाने, बैंक से वित्तीय सहायता लेने और दूसरी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही हैं। नमक, मसाले, शहद, अचार, राजमा, पहाड़ी उत्पाद, मिलेट्स और स्थानीय जड़ी-बूटियों से जुड़े काम के जरिए महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं।

कुपवाड़ा में पीएमएफएमई योजना से होटल कारोबारी को मिला सहारा, 14 लोगों को दे रहे रोजगार

IANS | October 14, 2026 8:23 PM

कुपवाड़ा, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (पीएमएफएमई) और बैंकिंग सहायता ने कुपवाड़ा के होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबारी सोहेल अहमद वार को अपना व्यवसाय स्थापित करने और उसका विस्तार करने में मदद की है। सोहेल अहमद वार का कहना है कि सीमित पूंजी के कारण शुरुआत में उन्हें कारोबार खड़ा करने और उसे स्थिर बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, योजना के तहत मिली वित्तीय सहायता से उन्हें अपने उद्यम में निवेश करने, सुविधाओं में सुधार करने और कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिला।

पीएम मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर हुई बातचीत

IANS | October 14, 2026 8:14 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने से जुड़े क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, रिटायर्ड जस्टिस धर्म चंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोग गठित

IANS | October 14, 2026 7:46 PM

शिमला, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नए जिले बनाने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए चार सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया है।