नौतपा में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, जानें भीषण गर्मी में क्या करें, क्या न करें

IANS | May 25, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में आज (सोमवार) से नौतपा शुरू हो चुका है, जो 2 जून तक चलेगा। नौतपा के इन नौ दिनों में धरती अत्यधिक तपती है और गर्मी चरम पर रहती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि भीषण गर्मी में क्या करें और क्या न करें।

मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में सीबीएसई ने दी मान्यता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

IANS | May 25, 2026 12:45 PM

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम में पहली से आठवीं कक्षा तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता प्रदान करने का बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार के इस पहल को गौरव का विषय बताया है।

नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, एनटीए और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

IANS | May 25, 2026 12:42 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, एनटीए और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन याचिकाओं में नीट की दोबारा परीक्षा प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि तेल आयातक देशों में सबसे कम

IANS | May 25, 2026 12:35 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संकट का असर अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, भारत में ईंधन के दाम में वृद्धि तेल आयातक देशों में सबसे कम बनी हुई है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को भारत के समर्थन का दावा झूठा, फैक्ट चेक में खुलासा

IANS | May 25, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की गई है। पाकिस्तान से जुड़े एक प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया हैंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर यह झूठ परोसा है।

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

IANS | May 25, 2026 11:53 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसानों की निर्भरता मशीनों पर बढ़ती जा रही है। ये सुविधा भले देते हों मगर शारीरिक गतिविधियों को धीरे-धीरे खत्म भी करते जा रहे हैं। लिफ्ट या एस्केलेटर को ही ले लें तो इनकी वजह से लोग सीढ़ियां चढ़ने से कतराने लगे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट इसे सेहत के लिए सही नहीं मानते हैं।

आंखों में खिंचाव और कम होता शरीर का संतुलन-लचीलापन, मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

IANS | May 25, 2026 10:28 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस में अब मात्र 28 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना एक-एक योगासन के अभ्यास और उसके फायदों की जानकारी दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने मत्स्यासन के बारे में विस्तार से बताया है।

पुरुषोत्तम मास की एकादशी: 26 मई को अभिजीत-विजय मुहूर्त संग रवि योग, जानें राहुकाल

IANS | May 25, 2026 9:10 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास का ग्यारहवां दिन 26 मई (मंगलवार) को है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है, जिस वजह से यह दिन और भी विशेष बन गया है। पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और पूरे दिन रवि योग का संयोग मिल रहा है।

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब

IANS | May 25, 2026 8:25 AM

प्रयागराज, 25 मई (आईएएनएस)। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। संगम तट पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर प्रार्थना, दान और भेंट अर्पित कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, डॉक्टर की सलाह- टोपी और चश्मा लगाकर घर से बाहर निकलें

IANS | May 25, 2026 7:42 AM

एटा, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण लू और गर्मी की स्थिति को लेकर सरकार ने तमाम तैयारियां और जनता की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए हैं। इसी बीच, भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।