केंद्र सरकार की योजना से बदली किसान की तकदीर, मौसंबी की खेती से हो रही अच्छी आमदनी

IANS | August 17, 2026 8:02 PM

जालना, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाकर जालना जिले के अंतरवाला गांव के किसान संताजी भोईटे ने मौसंबी की खेती शुरू की। योजना के तहत मिली सहायता से तैयार की गई उनकी फलबाग अब उत्पादन देने लगी है और इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। हालांकि, इस वर्ष अत्यधिक बारिश और अज्ञात कीट के प्रकोप के कारण क्षेत्र में फलबागों को नुकसान पहुंचा है, इसके बावजूद संताजी भोईटे ने बारिश से पहले मौसंबी की तुड़ाई कर अपनी उपज की अच्छी कीमत हासिल की।

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

IANS | August 17, 2026 7:49 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जिस तरह एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और दूसरे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी प्रकार सिंगर्स ने भी बॉलीवुड को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने अपने गानों के जरिए फिल्मों को विश्व स्तर पर एक नया आयाम और पहचान दिलाई है। उन्हीं गायकों में एक नाम दलेर मेहंदी का है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाए गए प्रदीप भंडारी, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

IANS | August 17, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है।

जीटीबी अस्पताल में 17 पदों पर वैकेंसी, 24 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 17, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, नई दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) ने दिल्ली सरकार के रिटायर्ड/सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त करने के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

होर्मुज नहीं चीन की नजर आर्कटिक पर, क्या ‘आइस सिल्क रोड’ भारत के लिए भी जरूरी?

IANS | August 17, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट का संकट वैश्विक व्यापार के लिए जिस खतरे को सामने लाया है, चीन ने जवाब में एक नए समुद्री रास्ते की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। बीजिंग ने रूस के उत्तरी तट से गुजरने वाले नॉर्दर्न सी रूट (एनएसआर) पर नियमित कंटेनर सेवा शुरू कर दी है। आर्कटिक की बर्फ के बीच खुल रहा यह रास्ता चीन-यूरोप व्यापार के लिए नया विकल्प बन सकता है। लेकिन भारत के लिए इसकी कहानी सिर्फ व्यापार की नहीं, बल्कि बदलते समुद्री शक्ति संतुलन की भी है।

वेरका भर्ती 2026 : डिप्टी मैनेजर सहित 172 पदों पर रिक्तियां जारी, 25 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 17, 2026 6:29 PM

चंडीगढ़, 17 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (वेरका) ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न 172 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

कतर से भारत पैसे भेजना हुआ आसान, यूपीआई आधारित पोस्ट ट्रांसफर सेवा शुरू

IANS | August 17, 2026 6:20 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कतर में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए अब देश में पैसे भेजने का काम आसान हो गया है। कतर पोस्ट ने यूपीआई द्वारा संचालित रेमिटेंस सर्विस शुरू कर दी है, जिससे भारत में एलिजिबल बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

ओएनजीसी भर्ती अलर्ट: 24 स्पेशलिस्ट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 18 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 17, 2026 5:30 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। देश के हजारों-लाखों युवाओं का सपना शानदार नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार में जुटे रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है।

45 से 65 वर्ष वालों के लिए कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, 31 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 17, 2026 5:12 PM

अमरावती, 17 अगस्त (आईएएनएस)। न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय ने आंध्र प्रदेश स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) सेवा नियम, 2024 के तहत अपनी अलग-अलग यूनिट में स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) के पदों को पूरी तरह से अस्थायी तौर पर भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं।

नेपाल के राष्ट्रपति ने जनरल धीरज सेठ को प्रदान की नेपाली 'जनरल' की मानद रैंक

IANS | August 17, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच दशकों पुरानी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। जनरल धीरज सेठ को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में यह मानद रैंक प्रदान किया गया।