कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले-अद्भुत है बंगाल की ये संस्कृति और गर्मजोशी

IANS | October 12, 2026 11:26 PM

कोलकाता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर कोलकाता के दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल में बड़े ही धूमधाम के साथ दुर्गापूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर अमेरिकी राजदूत ने कोलकाता में दुर्गापूजा पंडाल का भी दौरा किया और तस्वीरें साझा कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

दिल्ली के इस अस्पताल में 60 सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | October 12, 2026 10:12 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए लोक नायक अस्पताल (एलएनएच), दिल्ली ने अपने विभिन्न विभागों में एडहॉक आधार पर 44 दिनों के लिए सीनियर रेजिडेंट के कुल 60 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है।

गुजरात : वापी के पास 159.5 करोड़ रुपए से बनेगा बैराज, पानी की सप्लाई होगी बेहतर

IANS | October 12, 2026 9:40 PM

वलसाड, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वलसाड जिले में वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपए की लागत से एक बैराज बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से 549 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई, भूजल रिचार्ज में सुधार और घरेलू तथा औद्योगिक इस्तेमाल के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में 36 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का अवसर, 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | October 12, 2026 9:33 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) ने एडहॉक आधार पर 44 दिनों के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पीएमबीआई भर्ती अलर्ट: जनरल मैनेजर सहित 178 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि

IANS | October 12, 2026 9:26 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में जनरल मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 178 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

भारत के सीजेआई को राजनीति में न घसीटें, राहुल गांधी परिपक्वता दिखाएं : कुमारस्वामी

IANS | October 12, 2026 9:19 PM

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को राजनीति में घसीटना गलत है। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से राजनीतिक परिपक्वता दिखाने की बात कही।

पीयूष गोयल ने कारोबारियों से 2030 तक भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपील की

IANS | October 12, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत और ब्रिटेन के कारोबारियों से भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) से पैदा हुए अवसरों को व्यापार, निवेश, साझेदारी और रोजगार सृजन बढ़ाने में बदलने की अपील की।

पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा अवसर

IANS | October 12, 2026 8:12 PM

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के तहत अधीनस्थ अदालतों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए बनी सोसाइटी (एसएसएससी) ने पंजाब राज्य में जिला और सत्र न्यायाधीशों की ओर से पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के कुल 1,270 पदों को सीधी भर्ती के तहत भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एम्स-पटना में सीनियर प्लंबर सहित कई पदों पर नियुक्ति का मौका, जानें कौन पात्र

IANS | October 12, 2026 8:00 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एम्स-पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'सी' के कुल 6 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन का आंदोलन सिर्फ लोगों को तकलीफ देने वाला : रामदास आठवले

IANS | October 12, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास अब केवल मार्च और रैली निकालने का ही काम बचा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है और अराजकता फैल रही है। उन्होंने सीजेपी के प्रदर्शन और अभिजीत दिपके के आंदोलन को गलत बताते हुए कहा कि कितना भी आंदोलन कर लें, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि 13 करोड़ वोट काटने का काम सही है।