डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में शिकायत दर्ज कराई है।