एलटीसीजी टैक्स पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, बजट की तैयारी शुरू हो चुकी है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | October 13, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स व्यवस्था में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया, और कहा कि अगले केंद्रीय बजट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और यह कहने का अभी सही समय नहीं है कि सरकार किन मुद्दों पर विचार करेगी।

आईसीएसआईएल भर्ती 2026 : डेटा एंट्री ऑपरेटर के 20 पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्टूबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

IANS | October 13, 2026 4:33 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के पास अच्छा मौका है।

एफएसएल भर्ती 2026: इंटर्न के 75 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और अप्लाई प्रक्रिया

IANS | October 13, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। एफएसएल-दिल्ली ने एक वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में इंटर्न के कुल 75 खाली पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।

जुबीन गर्ग मौत मामले में अमृतप्रभा महंत जेल से रिहा, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दी थी जमानत

IANS | October 13, 2026 4:14 PM

गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी सिंगर अमृतप्रभा महंत मंगलवार को जेल से रिहा हो गईं। गुवाहाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के चार दिन बाद उन्हें हाफलोंग सब-जेल से रिहा किया गया।

विशाखापत्तनम में आरआईएनएल की जमीनों की ई-नीलामी को मिली शानदार प्रतिक्रिया, पहले दिन सरकार ने जुटाए 366 करोड़ रुपए

IANS | October 13, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की 150 जमीनों की सफल ई-नीलामी की। वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इन प्लॉट्स की कुल बोली राशि 366.33 करोड़ रुपए रही, जबकि इनके लिए निर्धारित कुल रिजर्व प्राइस 312.48 करोड़ रुपए था।

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल, मां का आरोप- 'भगवंत मान सरकार ने सब बर्बाद कर दिया'

IANS | October 13, 2026 3:37 PM

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या के बाद हंगामा मच गया है। परविंदर सिंह की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा मुझे कहता था, 'मां, ये मुझे मार देंगे।' जाने से पहले मेरे पैर छूकर बोला, 'मां, मेरा खाना तैयार रखना।' उन्होंने मेरा अनमोल बेटा छीन लिया। भगवंत मान सरकार ने सब बर्बाद कर दिया है।"

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए सबसे बड़े 'रेड फ्लैग', नेतृत्व से कई नेता नाराज : पीयूष गोयल

IANS | October 13, 2026 3:32 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ललन सिंह (राजीव रंजन सिंह) ने नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा 'रेड फ्लैग' बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता खुद राहुल गांधी के खिलाफ अपनी बात रख रहे हैं।

1.5 अरब आबादी, मजबूत खपत और निवेश क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत; आईएमएफ अनुमान से बढ़ा वैश्विक भरोसा: विशेषज्ञ

IANS | October 13, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने के अनुमान को अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों ने मंगलवार को भारत की आर्थिक क्षमता पर वैश्विक भरोसे का संकेत बताया है।

आईसीएसआईएल में कंसल्टेंट के 15 पदों पर निकली भर्ती, 14 और 15 अक्टूबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

IANS | October 13, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी), दिल्ली में पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर सलाहकार (कंसल्टेंट) के विभिन्न 15 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की तैनाती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

महंत स्वामी महाराज ने लंदन में अक्षर-पुरुषोत्तम संस्कृत पाठशाला का किया उद्घाटन

IANS | October 13, 2026 3:10 PM

लंदन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंदन में संस्कृत के अध्ययन और संवाद के लिए एक नया केंद्र स्थापित हुआ, जब महंत स्वामी महाराज ने बीएपीएस श्री स्वामिनारायण मंदिर में अक्षर-पुरुषोत्तम संस्कृत पाठशाला का उद्घाटन किया। यह मंदिर लोकप्रिय रूप से निअस्डेन टेम्पल के नाम से जाना जाता है।