पीएम गतिशक्ति के तहत 18.66 लाख करोड़ रुपए की 396 बड़ी परियोजनियों की निगरानी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली रफ्तार

IANS | October 12, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) के तहत 11 अगस्त 2026 तक 18.66 लाख करोड़ रुपए के निवेश वाली 396 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनियां शामिल की जा चुकी हैं। सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, इनमें से 256 परियोजनियों को मंजूरी मिल चुकी है और 198 परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं।

खुशखबरी: एक्जिम बैंक ने मैनेजर सहित 8 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 21 अक्टूबर तक मौका

IANS | October 12, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंडिया एक्जिम बैंक ने बैकलॉग रिक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान (एसआरडी) के तहत मैनेजर सहित कुल 8 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे।

एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी- मार्केटिंग और सेल्स के 50 पदों पर आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

IANS | October 12, 2026 3:26 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन - हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एलआईसी एचएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग और सेल्स के कुल 50 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

भारत के लिए मुक्त व्यापार समझौतों से 85 ट्रिलियन डॉलर के बाजार खुलेंगे : पीयूष गोयल

IANS | October 12, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत ने जो नए मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, उनसे देश को अगले डेढ़ साल या उसके आस-पास उन विकसित देशों के बाजारों तक प्राथमिकता आधार पर पहुंच मिलेगी, जिनकी कुल जीडीपी 85 ट्रिलियन डॉलर की है।

एशियाई खेलों में सैन्य खिलाड़ियों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

IANS | October 12, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों की सराहना की है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के खिलाड़ियों ने सीमित संख्या में भाग लेने के बावजूद अपने अनुशासन, टीम भावना और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 27 पदक जीते। एशियाई खेलों में विभिन्न सेनाओं के दल का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

डब्ल्यूसीसीबी भर्ती 2026: स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | October 12, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर विभिन्न 12 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : सीएम योगी

IANS | October 12, 2026 12:01 PM

लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश में अराजकता का पर्याय बताया है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो जनता उसका बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त कर देगी।

गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी

IANS | October 12, 2026 11:51 AM

गांधीनगर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के वलसाड जिले के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है कि वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द ही शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि इस परियोजना से जिले में सिंचाई, भूजल रिचार्ज और जल सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’

IANS | October 12, 2026 11:40 AM

हिंगोली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हिरासत के दौरान अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित किए जाने का दावा किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से उस घटना का पूरा वीडियो सार्वजनिक करने की मांग की है, उन्होंने बार-बार अपने चचेरे भाई (कजिन) से बात करने, दो मिनट के लिए अपना फोन इस्तेमाल करने और अपने वकील से संपर्क करने की अनुमति मांगी थी। दिपके का आरोप है कि पुलिस ने घटना का वीडियो जारी किया, जबकि पूरा वीडियो सामने आने से कथित घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

IANS | October 12, 2026 10:12 AM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां अंबिका की पूजा की और साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मसंयम के लिए मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद मांगा।