पीरियड्स में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, इन 3 बातों का रखें खास ख्याल

IANS | May 22, 2026 10:23 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। मासिक धर्म महिलाओं की सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, लेकिन इस दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमण, तेज पेट दर्द, त्वचा संबंधी परेशानियां और बुखार जैसी दिक्कतें अक्सर लापरवाही की वजह से बढ़ जाती हैं। कुछ मामलों में स्थिति गंभीर भी हो सकती है। पीरियड्स के दौरान सही स्वच्छता और नियमित देखभाल अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक बचाव संभव है।

झारखंड: मां भगवती का दिव्य मंदिर, जहां 9 नहीं 16 दिनों की होती है नवरात्रि

IANS | May 22, 2026 10:09 PM

लातेहार, 22 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में आदिशक्ति के कई भव्य व चमत्कारी कथा से जुड़े मंदिर हैं, जहां कि कथा श्रद्धालुओं के विश्वास और भक्ति को और भी शक्ति देती है। देवी का ऐसा ही प्राचीन मंदिर झारखंड राज्य के लातेहार जिले में एक है, जहां आस्था की गहराई और आध्यात्मिक रहस्य एक साथ देखने को मिलते हैं।

सौराष्ट्र का मेडिकल हब बना एम्‍स राजकोट, गरीबों को फ्री में मिल रहा सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट

IANS | May 22, 2026 10:06 PM

राजकोट, 22 मई (आईएएनएस)। राजकोट में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्‍स सौराष्ट्र के लोगों के लिए एक बड़ा मेडिकल हब बनकर उभर रहा है। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे 22 स्पेशियलिटी और 6 सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सर्विसेज के साथ गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा को भेंट की कटक की प्रसिद्ध 'तारकसी' नाव, कारीगरों में उत्साह

IANS | May 22, 2026 9:56 PM

कटक, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर ओडिशा की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को उजागर किया है। उन्होंने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम को कटक की ऐतिहासिक 'तारकसी' कला शैली में बनी एक पारंपरिक चांदी की नाव भेंट की। कटक का प्रसिद्ध तारकसी काम केवल एक कला का रूप ही नहीं है, बल्कि यह ओडिशा के गौरव, विरासत और सदियों पुरानी कारीगरी का प्रतीक भी है।

नीट पेपर लीक केस: सीबीआई ने एक और मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, कुल 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

IANS | May 22, 2026 9:22 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। नीट-यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्य मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ट्विशा शर्मा केस : बिना पुलिस को सूचना दिए शव हटाने को लेकर एसपी वैद ने उठाए गंभीर सवाल

IANS | May 22, 2026 9:07 PM

जम्मू, 22 मई (आईएएनएस)। पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने ट्विशा शर्मा डेथ केस को लेकर कहा कि ऐसे मामलों में सबसे जरूरी होता है कि पुलिस और संबंधित एजेंसियां तुरंत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन करें, लेकिन यहां पर शुरुआती स्तर पर ही कई गलतियां होती नजर आ रही हैं।

देश भर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और पैनिक बाइंग से बचें: सरकार

IANS | May 22, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने एक बार फिर लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर है।

डीएससीआई भर्ती अलर्ट: जूनियर रेजिडेंट के 16 पदों पर नौकरी का अवसर, 25 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 22, 2026 8:57 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) ने जूनियर रेजिडेंट के कुल 16 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत और साइप्रस ने वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी को नया आकार देने में आईएमईसी की क्षमता पर की चर्चा

IANS | May 22, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी मीटिंग के दौरान भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) पर चर्चा की। उन्होंने माना कि इस पहल में वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी और खुशहाली को नया रूप देने और बढ़ावा देने की काबिलियत है।

जगुआर फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स की कमी होगी खत्म, स्वदेशी समाधान तलाशने में जुटी वायुसेना

IANS | May 22, 2026 8:46 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक के लिए मशहूर फाइटर जेट जगुआर आज उसी तरह की समस्या का सामना कर रहा है, जैसी कभी मिग-21 जेट्स के सामने थी, यानी स्पेयर पार्ट्स की कमी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में भारत ही अब एकमात्र देश है, जो अभी भी जगुआर फाइटर जेट का संचालन कर रहा है। जगुआर के पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों ने भी अब स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने में असमर्थता जता दी है।