टॉयलेट एक 'सच्ची' कथा : सफाईकर्मियों को समानता दिलाने वाले संघर्ष के नायक, समाज की भी बदली सोच

IANS | August 14, 2026 6:46 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मना रहा होता है और उसी दिन एक ऐसे व्यक्ति की सांसें थम गई थी, जिसने अपनी जिंदगी उन लोगों की आजादी के लिए लगा दी, जिन्हें समाज ने बराबरी से दूर रखा था। यह कहानी है बिंदेश्वर पाठक की, एक ऐसे व्यक्ति की, जिसने शौचालय को सिर्फ स्वच्छता का साधन नहीं, बल्कि इंसान की गरिमा, समानता और सामाजिक बदलाव का हथियार बना दिया।

'राहुल गांधी की उद्दंडता अब विक्षिप्तता में बदलती जा रही है', भाजपा का कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप

IANS | August 14, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को कुंठित और विक्षिप्त नेता कहा है। भाजपा की ये प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति का जिक्र करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की थी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

IANS | August 14, 2026 6:15 PM

चंडीगढ़, 14 अगस्त (आईएएन)। चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री (खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण) निमुबेन जयंतीभाई बंभणिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। चौहान ने कहा कि यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता, सुरक्षा और समयबद्धता लाने का अहम कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसानों व गरीबों के हित से कोई समझौता नहीं होगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती अलर्ट: मैनेजर सहित 395 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि 15 अगस्त

IANS | August 14, 2026 5:54 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खास क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले अधिकारी, जनरल बैंकिंग अधिकारी और स्पेशलिस्ट अधिकारी के खाली कुल 395 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे।

इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, 79वां या 80वां?, जानिए क्या है सही जवाब

IANS | August 14, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्वतंत्रता की तारीख, 15 अगस्त, सिर्फ अंक और महीने तक नहीं सिमटी हुई है। यह दिन हमारे क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और राजनेताओं के बलिदान का भी प्रतीक है। इस दिन देशभर में जश्न का माहौल होता है, हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंजते हैं और हम 'विकसित भारत' की दिशा में कदम बढ़ाते दिखते हैं।

ऑयल ग्रीन एनर्जी में लीगल ऑफिसर सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 14, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ऑयल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (ओजीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ओजीईएल ने संविदा के आधार पर लीगल ऑफिसर सहित अन्य कई खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

सेना के पदक विजेता खिलाड़ियों से सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने की मुलाकात

IANS | August 14, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शामिल हुए भारतीय सेना के खिलाड़ियों से शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मुलाकात की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में 58 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पदों पर भर्ती जारी, 17 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 14, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करना मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) ने अपने विभिन्न विभागों में एड-हॉक आधार पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के कुल 58 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

दिल्ली के इस अस्पताल में 37 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का अवसर, 18 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 14, 2026 3:05 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सोसायटी (जेएसएसएचएस) ने एड-हॉक आधार पर विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 37 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

मध्य पूर्व तनाव ने भारत के आईएमईसी की जरूरत को किया साबित, लॉजिस्टिक्स लागत में आएगी कमी : रिपोर्ट

IANS | August 14, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। देश में आयोजित हुई जी20 समिट के दौरान भारत की ओर से प्रस्तावित किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) मौजूदा समय की जरूरत है और यह मध्य पूर्व तनाव में बाधित हुए हॉर्मुज स्ट्रेट ने साबित कर दिया है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।