सुपौल में 20 अप्रैल को सोलर मेले का आयोजन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी

IANS | April 19, 2026 10:08 AM

सुपौल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत विभाग की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से डिग्री कॉलेज चौक स्थित बिजली कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बढ़ते बिजली बिल से राहत दिलाने के उपायों की जानकारी देना है।

अक्षय तृतीया पर दक्षिण भारत के मंदिरों में होती है विशेष पूजा, चंदन लेपन से लेकर लगाया जाता है पायसम का भोग

IANS | April 19, 2026 9:49 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। 19 अप्रैल को देशभर में अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे साल का अत्यंत शुभ 'स्वयं सिद्ध मुहूर्त' माना जाता है।

आईआईटी गांधीनगर के रिसर्च स्कॉलर हर्षिल दवे ने विकसित की हाइड्रोजेल-बेस्ड तकनीक, कोलन ट्यूमर की सर्जरी होगी आसान

IANS | April 19, 2026 9:45 AM

गांधीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मेहसाणा के एक युवा वैज्ञानिक हर्षिल दवे ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईआईटी गांधीनगर में रिसर्च स्कॉलर हर्षिल ने एक ऐसी हाइड्रोजेल बेस्ड तकनीक विकसित की है, जो कोलन ट्यूमर की सर्जरी को ज्यादा सुरक्षित और आसान बना सकती है। यह हाइड्रोजेल-बेस्ड टेक्नोलॉजी, कोलोरेक्टल पॉलिप्स यानी कैंसर में बदलने की संभावना वाले ट्यूमर की सर्जरी में मदद करता है।

अक्षय तृतीया : सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ विजय और अभिजित मुहूर्त, देखें पंचांग

IANS | April 19, 2026 8:59 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। सनातन धर्म में बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि खासा महत्व रखती है। इस दिन को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म का कभी क्षय नहीं होता, इसलिए इसे 'अक्षय' कहा जाता है।

वडोदरा के छात्रों का कमाल: समुद्र के पानी से ढूंढ निकाला ऐसा बैक्टीरिया, जो खुद पैदा करता है रोशनी

IANS | April 19, 2026 8:18 AM

वडोदरा, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (एमएसयू) के तहत आने वाले एम.के. अमीन कॉलेज, पादरा के दो विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के स्टूडेंट अर्णव ढमढेरे और हरिओम पाठक ने समुद्र के पानी से एक ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है जो अंधेरे में रोशनी पैदा करता है।

अरावली की चोटी पर बना 'बादलों का महल', 17वीं सदी के शाही ठिकाने में दिखता है राजपूत-मुगल कला का संगम

IANS | April 18, 2026 11:45 PM

बूंदी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के रेगिस्तान में कई खूबसूरती छिपी है, जो भारत की सुंदरता को और भी बढ़ाने का काम करती है। अरावली पहाड़ियों की ऊंची चोटी पर स्थित बादल महल भी कुछ ऐसा ही है। यह बादलों के बीच बसा एक शाही ठिकाना है। जहां एक तरफ तारागढ़ किले की भव्यता नजर आती है, वहीं दूसरी तरफ नवल सागर झील का शांत पानी दिखाई देता है।

ओरछा का भव्य महल, जहां की रसोई बनी भगवान श्रीरामचंद्र का दरबार, 'दशरथ नंदन' ने रखी थी रानी के सामने 'तीन शर्त'

IANS | April 18, 2026 11:29 PM

ओरछा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। वास्तुकला की खूबसूरती, भक्ति और सुंदर कथाओं से भरी जगहें देखनी हो तो भारत में ऐसी जगहों की कमी नहीं, जहां भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां वास्तुकला की खूबसूरती आंखों को लुभाती है और भक्ति की कथाएं दिल को छू जाती हैं। मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित राजा महल भी ऐसी ही एक अनोखी जगह है। यहां का साधारण सा रसोईघर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दिव्य दरबार बन चुका है, जहां उनकी पूजा राजा की तरह की जाती है। इस महल से जुड़ी प्राचीन कथा भक्ति, प्रेम और चमत्कार से भरी हुई है।

पीएम मोदी की भावनाएं आहत, विपक्ष को नारी शक्ति के अपमान का जवाब देंगी महिलाएं: भाजपा

IANS | April 18, 2026 10:53 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल खारिज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो पाया, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। इसके बाद भाजपा और सहयोगी दलों ने विपक्ष पर निशाना साधा।

विश्व लिवर दिवस 2026: 'अच्छी आदतें, स्वस्थ लिवर', बीमारियों से बचाव के लिए अपनाएं ये आदतें

IANS | April 18, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन आज की अनियमित जीवनशैली शरीर के अन्य अंगों के साथ ही लिवर को भी दिन ब दिन कमजोर करती जा रही है। हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं मुख्य रूप से खराब खान-पान, शराब, नशीली दवाओं, निष्क्रिय जीवनशैली और व्यायाम की कमी के कारण होती हैं।

एपीएमएसआरबी भर्ती 2026: प्रोफेसर समेत 59 पदों पर आवेदन जारी, 26 अप्रैल तक भरें फॉर्म

IANS | April 18, 2026 8:38 PM

अमरावती, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए आंध्र प्रदेश चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (एपीएमएसआरबी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 59 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।