नगांव लोकसभा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा 68 हजार वोटों से आगे, एआईयूडीएफ और कांग्रेस पिछड़े

IANS | October 9, 2026 11:12 AM

गुवाहाटी, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे नंबर पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल हैं और तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है।

कांशीराम को भारत रत्न देने की मायावती ने फिर उठाई मांग, बोलीं- बहुजन समाज ही मेरा असली परिवार

IANS | October 9, 2026 11:04 AM

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग दोहराई। उन्होंने बहुजन समाज को अपना असली परिवार बताते हुए पार्टी और आंदोलन को परिवारवाद से मुक्त रखने तथा बहुजन समाज को सत्ता की मास्टर चाबी के जरिए शासक वर्ग बनाने का संकल्प दोहराया।

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान

IANS | October 9, 2026 10:24 AM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगने वाले व्यापारिक मार्जिन को सीमित करने को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत इन दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) का 30 प्रतिशत मार्जिन ही लिया जा सकेगा।

सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर

IANS | October 9, 2026 9:28 AM

नई द‍िल्‍ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9 से 11 अक्टूबर तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वित्त मंत्री सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई अहम बैठकों में ह‍िस्‍सा लेंगी। इस दौरान भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी।

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज

IANS | October 9, 2026 9:02 AM

पणजी, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मौत (अननेचुरल डेथ) का केस दर्ज किया है।

विश्व डाक दिवस : भारतीय डाक सेवा और विश्वास की अनूठी पहचान, मुख्यमंत्रियों ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

IANS | October 9, 2026 8:11 AM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व डाक दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दिल्ली की रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों और डाक कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जीएसटी परिषद के फैसलों से एमएसएमई को बड़ी राहत, घटेगा नोटिस और पेनाल्टी का बोझ

IANS | October 8, 2026 11:48 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में लिए गए फैसलों को छोटे और मझोले कारोबारियों (एमएसएमई) के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन फैसलों से कानून की अनिश्चितता, टैक्स नोटिस, पेनाल्टी और मुकदमेबाजी का डर काफी हद तक कम होगा और व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी।

निर्माण क्षेत्र की सरकार के साथ सहयोग की नीति रही सफल, सीएफआई प्रेसिडेंट ने गिनाईं उपलब्धियां

IANS | October 8, 2026 11:23 PM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के 25 साल पूरे होने पर संगठन के प्रेसिडेंट एमवी सतीश ने इसकी अब तक की यात्रा, सरकार के साथ सहयोग, जीएसटी से जुड़े मुद्दों और निर्माण क्षेत्र की मांगों पर बात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक के फैसलों को उद्योग के लिहाज से स्वागत योग्य बताया। वहीं, उन्होंने आरबीआई की पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी को अपेक्षित कदम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी परिषद के नए सुधारों का किया स्वागत, बोले- कारोबार होगा आसान

IANS | October 8, 2026 11:17 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में मंजूर किए गए नए सुधारों का स्वागत करते हुए कहा कि ये फैसले कर व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाएंगे।

जीएसटी परिषद की सिफारिशों का नैसकॉम ने किया स्वागत

IANS | October 8, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग निकाय नैसकॉम ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों ने सेवा निर्यात, इनपुट टैक्स क्रेडिट, रिफंड और अनुपालन से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान किया है। वहीं, नोटिस, अभियोजन और गिरफ्तारी की शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव कर प्रवर्तन के लिए अधिक संतुलित दृष्टिकोण का संकेत देते हैं।