नितिन गडकरी ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर मानसून की तैयारियों को मजबूत करने के दिए निर्देश

IANS | June 25, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर मानसून से जुड़ी तैयारियों को पूरी तरह मजबूत किया जाए और खराब मौसम के कारण होने वाली बाधाओं को कम करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं।

गौतम अदाणी ने इनोवेटर्स और कारोबारियों को सपोर्ट करने के लिए शुरू की 'वंदे भारतम्' पहल

IANS | June 25, 2026 12:27 PM

अहमदाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को इनोवेटर्स, कारोबारियों और समस्याओं का समाधान करने वाले लोगों का समर्थन करने के लिए 'वंदे भारतम्' पहल शुरू की है।

'इमरजेंसी' संविधान की भावना को कुचलने और भारत को तानाशाही की ओर धकेलने की कोशिश थी : भूपेंद्र पटेल

IANS | June 25, 2026 12:26 PM

गांधीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी को संविधान की भावना को कुचलने और देश को "तानाशाही के अंधेरे" में धकेलने की कोशिश बताया। उन्होंने स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे विवादित दौर में से एक की बरसी पर यह बात कही।

वेनेजुएला भूकंप: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

IANS | June 25, 2026 12:18 PM

नई दिल्ली/काराकस, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से उत्पन्न मानवीय संकट के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया। उन्होंने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर चर्चा

IANS | June 25, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित विभिन्न विभागीय और समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु में हेरिटेज बुक करेंगी लॉन्च, पुडुचेरी में पुनर्निर्मित लाइटहाउस का भी होगा उद्घाटन

IANS | June 25, 2026 11:48 AM

चेन्नई, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो-दिनों के आधिकारिक दौरे की शुरुआत गुरुवार को होगी। इस दौरान वित्त मंत्री तमिलनाडु में हेरिटेज बुक लॉन्च करेंगी। साथ ही, पुडुचेरी में पुनर्निर्मित लाइटहाउस का भी उद्घाटन करेंगी।

पीएम मोदी ने वेनेजुएला भूकंप में हुई मौतों पर जताया दुख, ट्रंप बोले- 'शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं'

IANS | June 25, 2026 11:11 AM

काराकस, 25 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला में एक के बाद एक लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे भारी तबाही मची है। इस घटना में जानमाल का भी भारी नुकसान हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वेनेजुएला भूकंप के बाद की तबाही को लेकर दुख जताया। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तबाही की शुरुआती रिपोर्ट को लेकर अच्छे संकेत नहीं दिए हैं।

'न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति समर्पित भारत बनाएंगे', संविधान हत्या दिवस पर पीएम मोदी का संकल्प

IANS | June 25, 2026 9:39 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर कहा कि यह दिन आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहे।

'प्रगति' बैठक में हुई 30 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, मिलेगी आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति को गति: पीएम

IANS | June 25, 2026 9:14 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति की 52वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार सुबह बताया कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए 'पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।

'यातनाएं सहीं, मगर नहीं स्वीकारा धर्मांतरण', बाबा बंदा सिंह बहादुर को शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया याद

IANS | June 25, 2026 8:09 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। महान योद्धा और खालसा सेना के प्रथम सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें नमन किया है। शाह ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से मुगल सेना को अनेक बार पराजित किया।