मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पीएम मोदी बोले- "सार्थक रही मीटिंग, विकसित भारत के लिए सुधारों पर हुई चर्चा'
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने व सुधारों को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।