राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

IANS | May 21, 2026 8:31 AM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

ओडिशा समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

IANS | May 20, 2026 11:51 PM

भुवनेश्वर, 20 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान लगातार 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

आतंकवाद विरोधी दिवस : आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बना 21 मई का दिन

IANS | May 20, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत में हर वर्ष 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश को आतंकवाद के खतरों के प्रति जागरूक करने, युवाओं को हिंसा और कट्टरपंथ से दूर रखने तथा समाज में शांति और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

ईसीएचएस में निकली भर्ती: मेडिकल ऑफिसर समेत 14 पदों पर आवेदन जारी, 2 जून तक मौका

IANS | May 20, 2026 9:14 PM

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम - ईसीएचएस), हिसार, ने अपने स्टेशन मुख्यालय के अंतर्गत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में संविदा आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों के विभिन्न 14 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

परेवा दह से घोड़ा कटोरा तक, भीषण गर्मी में बिहार की इन जगहों पर मिलेगा सुकून

IANS | May 20, 2026 8:50 PM

पटना, 20 मई (आईएएनएस)। देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच आप किसी ठंडी जगह पर जाने की योजना बना रहे हैं तो बिहार की जगहों को जरूर देख सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक ठंडक, हरियाली और शांत वातावरण की तलाश में हैं तो बिहार की गोद में बसी कई खूबसूरत जगहें आपको सुकून दे सकती हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों से लेकर शांत झीलों तक, बिहार में गर्मी से बचने के लिए कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं।

भीषण गर्मी के बीच भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

IANS | May 20, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के बीच बुधवार को भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बढ़ती गर्मी के कारण घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में तेज बढ़ोतरी हुई है।

बच्चों के बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा है 'एनीमिया', ऐसे करें बचाव

IANS | May 20, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बच्चों का स्वस्थ और सक्रिय रहना हर माता-पिता की प्राथमिकता होती है, लेकिन शरीर में आयरन की कमी कई बार बच्चों के विकास पर गंभीर असर डाल सकती है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया मस्तिष्क के विकास और सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बच्चों को समय पर संतुलित और पोषक आहार देना बेहद जरूरी है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काउंसलर के पद पर नौकरी का मौका, 22 मई तक फटाफट करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 8:24 PM

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र) के लिए काउंसलर के कुल तीन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें एफएलसीसी अनूपपुर, एफएलसीसी डंडोर और एफएलसीसी शाहडोल में काउंसलर के 1-1 पद पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

गाजीपुर में 21 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, डीएम ने व्यवस्था बिगाड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी

IANS | May 20, 2026 8:23 PM

गाजीपुर, 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा गुरुवार को लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। गाजीपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसे लेकर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

मैं 65 वर्षों से लगातार लिख रहा हूं, यकीन नहीं था पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा : रतिलाल बोरिसागर

IANS | May 20, 2026 8:19 PM

अहमदाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। पद्म पुरस्कार से सम्मानित गुजराती साहित्यकार और शिक्षाविद् रतिलाल बोरिसागर ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि लिखने और पढ़ाने के उनके साधारण कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।