नीट पेपर लीक केस में शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी 5 दिन बढ़ी, अन्य आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत

IANS | May 20, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी माने जा रहे शुभम खैरनार की सीबीआई कस्टडी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार बाकी पांच आरोपियों को अदालत ने 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग तेज, सांसद सस्मित पात्रा ने वित्त मंत्री से की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की मांग

IANS | May 20, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में शामिल करने को लेकर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर संरचित और व्यापक चर्चा शुरू करने की मांग की।

कच्छ में नई श्वेत क्रांति : ऊंटनी का दूध कमाई का नया जरिया, सरकार भी पशुपालकों की कर रही मदद

IANS | May 20, 2026 5:17 PM

कच्छ, 20 मई (आईएएनएस)। कच्छ के रेगिस्तान में पशुपालन पर निर्भर सैंकड़ों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है ऊंटनी का दूध। पहले ऊंटनी का दूध पानी के भाव बिकता था, लेकिन गुजरात सरकार के प्रयासों से कच्छ की सरहद डेयरी ने न केवल दूध खरीदने की व्यवस्था की, बल्कि ऊंट पालकों को इसके लिए 50 से 55 रुपए प्रति लीटर का भुगतान भी किया जा रहा है। ऊंट पालकों के मुताबिक, अब उन्हें न तो दूध बेचने में कोई परेशानी होती है और न ही पेमेंट मिलने में।

तेलंगाना ने केंद्र से एसएएससीआई योजना के तहत मांगे 5,000 करोड़ रुपए

IANS | May 20, 2026 5:02 PM

हैदराबाद, 20 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत केंद्र सरकार से अतिरिक्त 5,000 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता की मांग की है।

‘देश में महंगाई, पीएम मोदी मेलोनी को खिला रहे टॉफियां’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर तंज

IANS | May 20, 2026 4:57 PM

अमेठी, 20 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। अमेठी में उन्होंने पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि मोदी जी 'टॉफियां खा रहे हैं।'

बीईएल भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 56 पदों पर नौकरी का अवसर, 8 जून तक करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बीईएल ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में स्थित विभिन्न परियोजना स्थलों के लिए अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कुल 56 पदों पर नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती अपडेट: असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 15 पदों पर आवेदन की डेटलाइन बढ़ी, अब 25 मई तक मौका

IANS | May 20, 2026 4:04 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मानव संपदा प्रबंधन (भर्ती एवं पदोन्नति) केंद्रीय कार्यालय में जोखिम प्रबंधन, वित्त एवं लेखा और ऋण में विशेषज्ञ श्रेणी में सहायक महाप्रबंधक (असिस्टेंट जनरल मैनेजर - स्केल V) के विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए थे।

बामर लॉरी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 62 पदों पर भर्ती का अवसर, 9 जून तक करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 3:57 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार का एक उद्यम, बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने युवा और ऊर्जावान ग्रेजुएट इंजीनियर और एमबीए (समकक्ष) उम्मीदवारों को कार्यकारी प्रशिक्षुओं (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी) के रूप में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग 62 पदों पर नियुक्त करने हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वजन नियंत्रण से हड्डियों की मजबूती तक, पोषक तत्वों का पावरहाउस 'श्री अन्न', गर्मियों में ऐसे करें सेवन

IANS | May 20, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

गुजरात के डांग में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिला तो स्ट्रॉबेरी की खेती बढ़ी, किसान हुए मालामाल

IANS | May 20, 2026 3:42 PM

गांधीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। डांग जिला गुजरात का सबसे बड़ा स्ट्रॉबेरी उत्पादक क्षेत्र बनकर उभरा है। राज्य की प्राकृतिक खेती की पहल के तहत यहां इसकी खेती लगातार बढ़ रही है और किसान इस फसल से प्रति हेक्टेयर सालाना आठ लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।