एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी बनने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू, 14 जून तक भरें फॉर्म

IANS | May 20, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इंडिया एक्जिम बैंक (भारतीय निर्यात-आयात बैंक) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत प्रबंधन प्रशिक्षुओं (मैनेजमेंट ट्रेनी) के कुल 5 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, पीएम मोदी और अमित शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

IANS | May 20, 2026 3:18 PM

रायबरेली, 20 मई (आईएएनएस)।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है।

पंजाब के राज्यपाल ने छोड़ी गाड़ी, ई-बस से किया सफर, बोले- नहीं रुकनी चाहिए देश की गति

IANS | May 20, 2026 3:10 PM

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशभर में ईंधन बचाने की पहल चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आज के रेलवे कार्यक्रम में एक ई-बस से पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए कि देश की गति नहीं रुके।

स्पेस मिशन लॉन्च में कुछ गलत हो जाए तो क्या होगा? जानें इमरजेंसी में एस्ट्रोनॉट्स की कैसे मदद करता है 'अबॉर्ट सिस्टम'

IANS | May 20, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। स्पेस मिशन बेहद जोखिम भरे होते हैं। लॉन्च के समय अगर कुछ भी गलत हो जाए, तो इससे एस्ट्रोनॉट्स को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पेस एजेंसियां एस्ट्रोनॉट्स के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था करती हैं। इसे ‘अबॉर्ट सिस्टम’ कहा जाता है।

ऑपरेशन 'रैम्बो' : सूरत के 11 थाना क्षेत्रों से 72 आरोपी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

IANS | May 20, 2026 3:07 PM

गांधीनदर, 20 मई (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर लोगों के बीच खौफ पैदा करने वाले अपराधियों के खिलाफ सूरत पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओसी) ने एक बड़ा अभियान छेड़ा है। एसओसी के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने 'ऑपरेशन रैम्बो' के तहत हुई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने साफ लहजे में अपराधियों को चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं, वरना पुलिस उनसे 'स्पेशल ट्रीटमेंट' के जरिए निपटेगी।

एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड, सेना प्रमुख करेंगे समीक्षा

IANS | May 20, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) देश की प्रतिष्ठित त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी है। यहां एनडीए के 150वें कोर्स की भव्य पासिंग आउट परेड 30 मई को पुणे के खड़कवासला स्थित ऐतिहासिक खेतरपाल परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। तीनों सेनाओं की पासिंग आउट परेड वाले इस समारोह की समीक्षा भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे।

युवाओं के लिए खुशखबरी: सीएनपी-नासिक ने बढ़ाई सुपरवाइजर समेत 534 पदों पर आवेदन की तरीख, 3 जून तक करें आवेदन

IANS | May 20, 2026 2:45 PM

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की एक इकाई, करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी), नासिक ने सुपरवाइजर समेत विभिन्न 534 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

रेलवे का मॉडर्नाइजेशन : एनआईडी में डिजाइन की गईं ट्रॉलियां अब प्लेटफॉर्म पर पार्सल की हैंडलिंग को बनाएंगी आसान

IANS | May 20, 2026 2:03 PM

अहमदाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद के राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) में स्थित रेलवे डिजाइन सेंटर के छात्रों ने भारतीय रेल की खास 'पार्सल ट्रॉली' को तैयार किया है। दरअसल, रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न लुक देने और पैसेंजर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने एनआईडी के साथ साल 2035 तक एक लॉन्ग-टर्म कोलेबोरेशन किया है। इसी के तहत विकसित की गई यह ट्रॉली प्लेटफॉर्म पर सामान के तेज मूवमेंट के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में ऐतिहासिक बाउलियां स्थानीय आबादी के लिए बनीं जीवन रेखा

IANS | May 20, 2026 1:07 PM

उधमपुर, 20 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक बाउलियां आज भी हजारों लोगों के लिए जीवन रेखा बनी हुई हैं। पीढ़ियों से स्वच्छ पानी का स्रोत रही ये पारंपरिक जल संरचनाएं न केवल स्थानीय समुदाय की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश दे रही हैं। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इन बाउलियों की साफ-सफाई और संरक्षण की अपील कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अमूल्य जल स्रोत का लाभ उठा सकें।

रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे

IANS | May 20, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। योगासन के महत्व को रेखांकित करते हुए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। दिवस को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को रोजाना योग अभ्यास करने की सलाह दे रहा है। मंत्रालय के अनुसार, अर्ध मत्स्येंद्रासन एक आसान लेकिन बेहद प्रभावी योगासन है, जो रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।