मैंने पिता को खोया, परिवार के लिए बहुत दुख का समय : ऋतु खंडूरी भूषण
देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर विधानसभा की स्पीकर और पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण ने दुख जताया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह परिवार के लिए दुख का समय है। मैंने अपने पिता को खोया है। ईश्वर की जो इच्छा होती है, वही होता है।