‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में छात्रावास को बनाया आधुनिक, छात्रों को मिली बेहतर सुविधाएं

IANS | June 20, 2026 8:11 PM

गंगटोक, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने सामाजिक सरोकार और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत उत्तरी सिक्किम के लोअर जोंगू क्षेत्र में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र हॉस्टल के उन्नयन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह छात्रावास तार्यांग प्राइमरी स्कूल परिसर में स्थित है और दूर-दराज के लेपचा गांवों के बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराता है।

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 2,027 अभ्यर्थी सफल, श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर

IANS | June 20, 2026 8:10 PM

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के अंतिम परिणाम का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने शनिवार को 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया। जारी रिजल्ट के मुताबिक, परीक्षा में कुल 2,027 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन एफटीए, 9 व्यापार समझौतों ने भारतीय उत्पादों के लिए खोले वैश्विक बाजार: पीयूष गोयल

IANS | June 20, 2026 7:57 PM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित भारत-यूनाइटेड किंगडम (यूके) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है।

तारकेश्वर में पीएम मोदी की जनसभा, लोगों ने कहा- डबल इंजन सरकार ने पश्चिम बंगाल में पकड़ी विकास की रफ्तार

IANS | June 20, 2026 7:04 PM

तारकेश्वर, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में थे। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी की गई। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई।

'भविष्य' पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

IANS | June 20, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि 'भविष्य' पेंशन प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म ने केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों के लिए जीवन को काफी आसान बना दिया है। इस डिजिटल प्रणाली के जरिए पेंशन मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित हुआ है, देरी और लिपिकीय त्रुटियों में कमी आई है तथा पेंशन सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है।

जीएसआरटीसी की बसों में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम शुरू, औसत रेटिंग 4.7 स्टार तक पहुंची

IANS | June 20, 2026 6:39 PM

गांधीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने मार्च 2025 में प्रायोगिक तौर पर क्यूआर कोड आधारित यात्री प्रतिक्रिया प्रणाली शुरू की थी, और अब इसे बड़े पैमाने पर लागू कर दिया है। लाखों यात्रियों से इसे 5 में से 4.7 स्टार की प्रभावशाली औसत संतुष्टि रेटिंग मिली है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : महंत संजय दास को एसआईटी पर भरोसा, अभिषेक दास ने उठाया हनुमान प्रतिमा का मुद्दा

IANS | June 20, 2026 6:34 PM

अयोध्या, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने श्रीराम मंदिर दान मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्‍होंने कहा है कि एसआईटी जांच में सच्‍चाई सामने आ जाएगी। इस पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी संजय दास जी महाराज ने एसआईटी जांच पर भरोसा जताते हुए कहा है कि दोषियों पर सख्‍त कार्रवाई होगी।

गुजरात का डांग जिला पूरे देश में ट्विन-पिट शौचालय के मामले में देश का मॉडल बना

IANS | June 20, 2026 6:27 PM

गांधीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। गुजरात के डांग जिले के आदिवासियों ने शायद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ट्विन-पिट शौचालयों को लोकप्रिय बनाने वाले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के विज्ञापन नहीं देखे होंगे, लेकिन उन्होंने इस टेक्नोलॉजी को इतनी प्रभावी ढंग से अपनाया है कि आज डांग जिला ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए एक मॉडल बना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में भेजे गए 18,880 करोड़ रुपए

IANS | June 20, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

IANS | June 20, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का विषय "विकास रा धारा, ओडिशा सारा" रखा गया था।