गुजरात देश में सर्वाधिक योग शिक्षकों और योग कक्षाओं वाला राज्य बना

IANS | June 19, 2026 10:22 PM

गांधीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पूर्व गुजरात ने योग क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। गुजरात राज्य योग बोर्ड के चेयरमैन शीशपाल राजपूत ने कहा कि उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात आज देश में सर्वाधिक योग शिक्षकों और सर्वाधिक योग कक्षाओं वाला राज्य बन गया है। आज पूरे राज्य में 4985 से अधिक निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें रोजाना लगभग 4 से 5 लाख नागरिक योगाभ्यास करते हैं।

मुजफ्फरपुर में नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी पूरी, 13 केंद्रों पर परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

IANS | June 19, 2026 10:16 PM

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा 21 जून को देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है और उनके लिए परीक्षा का समय शाम 6:20 बजे तक विस्तारित रहेगा।

लाभार्थियों ने कहा, पीएम विश्वकर्मा योजना ने जीवन बदल दिया

IANS | June 19, 2026 9:44 PM

आगरा, 19 जून (आईएएनएस)। आगरा में आयोजित प्रथम ब्रिक्स एमएसएमई फोरम एवं तृतीय एसएमई वर्किंग ग्रुप की बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने अपनी पारंपरिक कला और शिल्पकारी का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने स्टॉल भी लगाए।

पीएम मोदी ने जी7 समिट में ग्लोबल लीडर्स को तोहफे में 'रामबन शहद' दिया, बनिहाल के मधुमक्खी पालक बेहद खुश

IANS | June 19, 2026 9:40 PM

बनिहाल, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं को उपहार स्वरूप 'रामबन हनी' भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से चिनाब घाटी के इस विशेष उत्पाद को वैश्विक पहचान मिली है और स्थानीय किसानों व मधुमक्खी पालकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप इटली रवाना, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

IANS | June 19, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में अब उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप को देहरादून से इटली के रवाना किया है। यह जानकारी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी के कार्यकाल को सराहा, 'जबरदस्त वक्ता' भी बताया (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | June 19, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। पीएम मोदी हाल ही में भारत में सरकार के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं।

बेंगलुरु में नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सख्ती, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

IANS | June 19, 2026 8:05 PM

बेंगलुरु, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 की री-एग्जाम को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए निषेधाज्ञा जारी किया है। उन्होंने बेंगलुरु में परीक्षा के दिन साइबर और जेरॉक्स सेंटरों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पंजाब में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा, तरुण चुघ ने कहा- 'एक नई शुरुआत'

IANS | June 19, 2026 7:56 PM

चंडीगढ़, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद, सामाजिक एवं धार्मिक नेताओं से मुलाकात और संगठन को मजबूत करने से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों का हेर-फेर चौंकाने वाला : शशि थरूर (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | June 19, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपए के कथित हेराफेरी पर हैरानी और अफसोस जताया। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भरोसे के साथ घोर विश्वासघात बताया।

तृणमूल कांग्रेस में फूट बिना सिद्धांतों वाली राजनीति को दर्शाती है: शशि थरूर

IANS | June 19, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में तृणमूल कांग्रेस में हुई टूट पर अपनी राय रखी। थरूर ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस बात पर शक है कि इसमें कुछ लालच, कुछ फायदे या कुछ धमकियां शामिल रही होंगी। ऐसा सिर्फ सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ही हो सकता है क्योंकि उनके पास ही ताकत है।