मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर मुख्यमंत्री फडणवीस समेत कई नेताओं ने मराठी लोगों को दी शुभकामनाएं

IANS | October 3, 2026 9:47 AM

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और अन्य नेताओं ने मराठी शास्त्रीय भाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

बिहार के गोविंदगंज में बाढ़ संकट के बीच सरकार और प्रशासन सक्रिय, विपक्ष नदारद : राजू तिवारी

IANS | October 2, 2026 11:29 PM

मोतिहारी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और राहत कार्यों को लेकर लोजपा (रामविलास) के विधायक राजू तिवारी ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री और प्रशासन की ओर से किए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी।

इग्नू भर्ती 2026: असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 14 पदों पर निकली वैकेंसी, 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू

IANS | October 2, 2026 9:25 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इग्नू ने गैर-शिक्षण के विभिन्न पदों पर वैकेंसी की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

इग्नू भर्ती 2026: प्रोफेसर सहित 43 टीचिंग पदों पर आवेदन जारी, 10 अक्टूबर अंतिम तिथि

IANS | October 2, 2026 8:07 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत अपने अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 43 टीचिंग पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।

'ईवीएम को दोष देना नेताओं का दिवालियापन', नंगल में बोले इंद्रेश कुमार

IANS | October 2, 2026 7:45 PM

नंगल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार गुरुवार को नंगल में आयोजित एक शोक सभा में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ईवीएम, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), राजनीतिक गठबंधनों और मुसलमानों के कथित राजनीतिक इस्तेमाल समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में सीनियर असिस्टेंट समेत 56 पदों पर नियुक्ति का मौका, जानें डिटेल्स

IANS | October 2, 2026 7:43 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने सीधी भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) के आधार पर गैर-शैक्षणिक (नॉन टीचिंग) पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 56 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

विदेशी एयरलाइंस में कार्यरत भारतीय पायलटों के लिए भी मजबूत मूल्यांकन जरूरी, कॉकपिट सुरक्षा पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत: विमानन विशेषज्ञ

IANS | October 2, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विमानन विशेषज्ञ (एविएशन एक्सपर्ट) अरविंद सिंहतिया ने शुक्रवार को कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सीधी नियामकीय भूमिका उन पायलटों पर लागू नहीं होती जो भारत के बाहर संचालित एयरलाइंस में उड़ान भरते हैं। ऐसे मामलों में संबंधित देश का विमानन नियामक ही उनकी निगरानी और मूल्यांकन करता है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशिक्षण प्राप्त पायलटों के लिए कठोर पृष्ठभूमि जांच, सख्त मूल्यांकन और मजबूत लाइसेंसिंग प्रणाली बेहद जरूरी है।

आईआईटी-दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट समेत कई पदों पर निकली भर्ती, फटाफट 13 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | October 2, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, आईआईटी-दिल्ली ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में संविदा के आधार पर रिसर्च एसोसिएट सहित कुल 9 पदों पर भर्ती की घोषणा एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

आरबीआई ने सुधाकर मल्ली को बनाया नया कार्यकारी निदेशक, संभालेंगे पर्यवेक्षण विभाग की जिम्मेदारी

IANS | October 2, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को सुधाकर मल्ली को कार्यकारी निदेशक (इग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई है।

भारत और फ्रांस ने व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति देने को लेकर की चर्चा, एफटीए से लेकर यूपीआई तक पर हुई अहम बातचीत

IANS | October 2, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका में आयोजित जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान फ्रांस के विदेश व्यापार और आर्थिक आकर्षण मामलों के मंत्री निकोलस फोरिसिएर के साथ मुलाकात कर दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।