दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने मां डाट काली मंदिर में की पूजा
देहरादून, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचने पर देहरादून स्थित जई मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंचे।