जी-20 की अध्यक्षता से ग्लोबल साउथ की आवाज बनने तक, वैश्विक मंचों पर बढ़ी भारत की भूमिका, कूटनीति का नया केंद्र बना

IANS | June 19, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत वैश्विक मंचों के केंद्र पर खुद को स्थापित कर रहा है। आज हर तरह के फोरम और शिखर सम्मेलनों में भारत चर्चा का केंद्र होता है। हाल के वर्षों में भारत ने वैश्विक एजेंडा-सेटर और ब्रिज-बिल्डर के रूप में खुद को स्थापित किया है। भारत के कूटनीतिक प्रदर्शन ने दुनिया के सामने इसकी छवि बदल दी है।

56 साल के हुए राहुल गांधी, 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित

IANS | June 19, 2026 3:58 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को 56 वर्ष के हो गए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए उनके हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 20.4 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं।

दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है, बढ़ रहा वैश्विक निवेश और सहयोग : पीएम मोदी

IANS | June 19, 2026 3:11 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सहयोग और निवेश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है।

एसबीआई एससीओ भर्ती अलर्ट: 60 से 62 वर्ष वालों के पास भी मौका, 8 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 19, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के पदों पर नियुक्ति के लिए देश के योग्य नागरिकों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पीएम मोदी ओडिशा में भारत के पहले कमर्शियल-स्केल कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला

IANS | June 19, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आयात कम करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के झारसुगुडा जिले के लखनपुर में 25,016 करोड़ रुपए के कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की गई है।

एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस

IANS | June 19, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को नोटिस जारी किए हैं, जो अपने प्रोडक्ट को लेकर भ्रामक दावें, ब्रांडिंग और लेबलिंग कर रहे थे। साथ ही, उनके उत्पादों को लेकर ग्राहकों से शिकायतें के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

सरसाई भर्ती 2026: मैनेजर सहित 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 21 जून से शुरू होंगे आवेदन

IANS | June 19, 2026 2:13 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ वैकेंसी निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया (सरसाई) ने नियमित कर्मचारी की भर्ती के लिए मैनेजर सहित विभिन्न 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

IANS | June 19, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही है। एक के बाद एक आधुनिक वॉरशिप नौसेना को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च का दिन ऐतिहासिक बन गया था, जब एक ही दिन में नौसेना को तीन स्वदेशी जहाज सौंपे गए थे। 21 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन ही में तीन वॉरशिप को नेवी में शामिल करेंगे।

पीएम मोदी का 20-21 जून को बंगाल दौरा, किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, कोलकाता में योग दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व

IANS | June 19, 2026 1:27 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हुगली और कोलकाता में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को सुबह लगभग 6:30 बजे कोलकाता में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे। इस मौके पर वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी खरीद को दी मंजूरी, उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लाभ

IANS | June 19, 2026 11:01 AM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ सुनिश्चित करने और बाजार में कीमतों के दबाव से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने चार राज्यों में दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर एमएसपी पर खरीद को मंजूरी दी है।