अदाणी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ किया 275 मिलियन डॉलर का समझौता

IANS | May 18, 2026 9:19 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के साथ एलपीजी की खरीद में ईरान पर लगे प्रतिबंधों के 'संभावित उल्लंघन' के मामले में 275 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।

चंडीगढ़ सिटिजंस फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए शुरू किया ‘प्रोजेक्ट सेवा’, देखभाल पर रहेगा फोकस

IANS | May 18, 2026 8:18 PM

चंडीगढ़, 18 मई (आईएएनएस)। ट्राइसिटी के वरिष्ठ नागरिकों के साथ जुड़ाव और उनकी सहायता की दिशा में एक नई पहल करते हुए चंडीगढ़ नागरिक फाउंडेशन (सीसीएफ) ने ‘प्रोजेक्ट सेवा’ की शुरुआत की है। यह एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों की भावनात्मक, मानसिक, सामाजिक और शारीरिक जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के दौरान उन्हें सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा, 13 लोगों की मौत, 20 घायल

IANS | May 18, 2026 8:13 PM

पालघर, 18 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यह हादसा धाणीवरी इलाके के पास हुआ, जहां बारातियों से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

देखने में सुंदर, सेहत के लिए लाभकारी, औषधीय गुणों से भरपूर श्रीकृष्ण को प्रिय 'कदम'

IANS | May 18, 2026 8:10 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो न केवल देखने में सुंदर, स्वाद से भरपूर बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं। ऐसे ही एक फल का नाम कदम है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है और भगवान श्री कृष्ण को भी अति प्रिय है।

आरबीआई ने गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर किया पदोन्नति

IANS | May 18, 2026 7:42 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) यानी कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नति किया गया है।

पिछले चार दिनों में 1.72 करोड़ से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की हुई डिलीवरी, देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: केंद्र

IANS | May 18, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मध्य पूर्व संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद देश भर में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पिछले चार दिनों में करीब 1.69 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 1.72 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई।

भरतपुर : पानी संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर फोड़े मटके

IANS | May 18, 2026 7:04 PM

जयपुर, 18 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के भरतपुर शहर के अनिरुद्ध नगर क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से पेयजल संकट गहराने के बाद महिलाओं का गुस्सा सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर फूट पड़ा। परेशान महिलाओं ने जलदाय विभाग के बाहर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एनटीपीसी ग्रुप ने हासिल किया 90 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा मुकाम, 2032 तक 149 गीगावाट का लक्ष्य

IANS | May 18, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड समूह ने 90 गीगावाट स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि झारखंड में स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की यूनिट-2 (800 मेगावाट) के सफल ट्रायल ऑपरेशन के बाद हासिल हुई। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

पश्चिम एशिया संकट के चलते सरकार के उर्वरक सब्सिडी बिल में हुई भारी वृद्धि

IANS | May 18, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण आयात लागत बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सरकार का उर्वरक सब्सिडी खर्च करीब 15,000 करोड़ रुपए तक बढ़ सकता है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 27 पदों पर आवेदन शुरू, 29 मई तक मौका

IANS | May 18, 2026 6:29 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे युवाओं के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने विशेष भर्ती अभियान (ओबीसी) के तहत सिविल इंजीनियरिंग में कार्यकारी प्रशिक्षुओं (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी) -2025 के लिए गेट (जीएटीई ) 2025 के माध्यम से कुल 27 पदों पर वैकेंसी का एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।