राजनाथ सिंह और वियतनाम के राष्ट्रपति की मुलाकात, रक्षा व इंडो-पैसिफिक स्थिरता पर सहमति

IANS | May 19, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक वियतनाम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को यहां वियतनाम के जनरल सेक्रेटरी व राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात कर भारत-वियतनाम संबंधों को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा की।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

IANS | May 19, 2026 12:03 PM

देहरादून, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट से डॉग लवर्स को बड़ा झटका, पूर्व आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिका खारिज

IANS | May 19, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। देश में डॉग बाइट (कुत्तों के काटने) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाने के अपने फैसले को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें डॉग लवर्स की ओर से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के पूर्व आदेश में बदलाव की मांग की गई थी।

अदाणी मामले के समाधान से भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा: यूएसआईएसपीएफ

IANS | May 19, 2026 11:45 AM

वॉशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड से जुड़े कानूनी मामले के समाधान से भारत-अमेरिका की बढ़ती आर्थिक साझेदारी में एक बड़ी बाधा दूर हो गई है और इससे अमेरिका में नए भारतीय निवेशों के लिए मार्ग खुल गया है। यह बयान यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसएफ) ने सोमवार को दिया।

छत्तीसगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीएम साय ने किया स्वागत

IANS | May 19, 2026 11:31 AM

रायपुर, 19 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंटकर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।

भारत में नागरिकता आवेदन के लिए पाकिस्तानी, अफगानी, बांग्लादेशी आवेदकों को देनी होगी पासपोर्ट की पूरी डिटेल्स

IANS | May 19, 2026 10:59 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नागरिकता नियम, 2009 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। इस संशोधन के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को अब अपने पासपोर्ट (वैध या समाप्त) का पूरा विवरण देना अनिवार्य कर दिया गया है।

'योग अपनाएं, स्वस्थ रहें' की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को रखती हैं फिट

IANS | May 19, 2026 10:49 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा के बाद उपभोक्ताओं में निराशा, कहा- जेब पर पड़ रहा असर

IANS | May 19, 2026 9:28 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 86 पैसे और डीजल की कीमत में 83 पैसे का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है।

बुधवार को गणपति की आराधना को समर्पित वरदा चतुर्थी, विजय मुहूर्त के साथ रवि योग, नोट कर लें भद्रा का समय

IANS | May 19, 2026 8:03 AM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में अधिक मास को बेहद पवित्र मास माना जाता है। इस मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वरदा चतुर्थी के नाम से वर्णित किया गया है। यह तिथि विघ्न विनाशन भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित है। 20 मई 2026 (बुधवार) को यह शुभ वरदा चतुर्थी मनाई जाएगी।

बस्तर में विकास की नई पटकथा, गृह मंत्री अमित शाह कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मंथन

IANS | May 18, 2026 11:36 PM

रायपुर, 18 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।