उषापान से करें दिन की शुरुआत, मन हल्का, पाचन बेहतर और डिटॉक्स होगी बॉडी

IANS | January 13, 2026 9:21 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े बदलावों की जरूरत नहीं, बस छोटी सी आदत काफी है। आयुर्वेद भी ऐसे ही एक छोटे लेकिन बेहद फायदेमंद उपाय की सलाह देता है, जिसे उषापान कहते हैं। सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पीना। यह आसान तरीका पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

महाश्वेता देवी: आदिवासियों और दलितों की आवाज, जिन्होंने अपनी कलम से समाज को दिखाया आईना

IANS | January 13, 2026 9:00 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आज हम एक ऐसी शख्सियत को याद कर रहे हैं, जिसने अपनी कलम और काम दोनों से समाज के हाशिए पर जी रहे लोगों को आवाज दी और भारतीय साहित्य तथा सामाजिक चेतना में अमिट छाप छोड़ी। उनकी रचनाओं ने सिर्फ साहित्य को समृद्ध नहीं किया, बल्कि उन लोगों की कहानी भी दुनिया के सामने लाई, जो अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते थे।

एफआईसीसीआई ने बजट 2026-27 के लिए साझा की उम्मीदें, टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने पर हो फोकस

IANS | January 13, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश के बड़े औद्योगिक निकाय एफआईसीसीआई ने मंगलवार को आम बजट 2026-27 पर अपनी उम्मीदों साझा किया, जिसमें प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क संग्रह जैसे विषयों पर सुझाव शामिल है।

फल्गुनी, प्यार और दशरथ, 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं' वाले हौसले से पहाड़ में बनाया रास्ता

IANS | January 13, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। 'भगवान के भरोसे मत बैठिए, क्या पता भगवान हमारे भरोसे बैठा हो!' यह महज एक संवाद नहीं, बल्कि उस शख्स की जीवन दृष्टि है, जिसने दुनिया को सिखाया कि अगर इंसान ठान ले, तो पत्थर का सीना चीरकर भी रास्ता बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की।

मध्‍य प्रदेश : नीमच में महिला-बाल विकास को नई दिशा, 58 केंद्र बने ‘सक्षम आंगनवाड़ी’

IANS | January 13, 2026 8:33 PM

नीमच, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देशभर में महिला एवं बाल विकास को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे नवाचारों में 'सक्षम आंगनवाड़ी' पहल एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 58 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में विकसित किया गया है।

बिहार : जीआई टैग वाला कतरनी चूड़ा लोगों की पहली पसंद, देश-विदेश में बढ़ी मांग

IANS | January 13, 2026 8:17 PM

भागलपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति पर्व को लेकर इन दिनों बिहार में दही-चूड़ा खरीदने की धूम है। खासकर राजनीतिक नेताओं के घरों में आयोजित होने वाले इस पारंपरिक भोज में जिस चूड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह भागलपुर का जीआई टैग प्राप्त प्रसिद्ध कतरनी चूड़ा है। अपनी विशिष्ट सुगंध, मुलायम बनावट और अनोखे स्वाद के कारण कतरनी चूड़ा न सिर्फ बिहार बल्कि देश-विदेश में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

बजट 2026-27: सीओएआई की सरकार से मांग टेलीकॉम लाइसेंस फीस घटाएं, स्पेक्ट्रम की कीमतों को फिर से तय करें

IANS | January 13, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया कि आने वाले बजट में टेलीकॉम लाइसेंस फीस को मौजूदा 3 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत या एक प्रतिशत कर दिया जाए, जिससे प्रशासनिक खर्च को आराम से कवर किया जा सके।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में हासिल किया 18,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट

IANS | January 13, 2026 7:27 PM

अहमदाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही की ऑपरेशनल अपडेट को जारी किया, जिसमें बताया गया कि कंपनी ने समीक्षा अवधि में 18,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट हासिल किया है और ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार किया है।

मध्‍य प्रदेश : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से मजबूत हो रही मातृ-शिशु सुरक्षा, 40 गर्भवती महिलाओं की निशुल्‍क जांच

IANS | January 13, 2026 6:11 PM

बुरहानपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिला चिकित्सालय की एएनसी ओपीडी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ-शिशु सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली नई रफ्तार, सरकार की पीएम ई-ड्राइव और पीएलआई जैसी योजनाओं से बढ़ा ईवी मार्केट

IANS | January 13, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2025 में भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में बड़ा काम किया। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए चलाई जा रही प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत रिकॉर्ड निवेश और पीएम ई-ड्राइव पहल की सफलता से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को नई गति मिली है।