एसजीएमएच-दिल्ली भर्ती 2026: रेजिडेंट डॉक्टर के 58 पदों पर नौकरी का अवसर, 2 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | June 22, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसजीएमएच), दिल्ली ने अपने विभिन्न विभागों में रेजिडेंट डॉक्टरों के कुल 58 खाली पदों को एड-हॉक (अस्थायी) आधार पर भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से तय प्रारूप में आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति 89 दिनों की अवधि के लिए या नियमित उम्मीदवार के कार्यभार संभालने तक (जो भी पहले हो) के लिए होगी।

भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी मंजूरी

IANS | June 22, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने सोमवार को घोषणा की कि उसने हरियाणा और राजस्थान के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर चार ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ट्रेन स्टॉपेज को मंजूरी दी है। इसके पीछे का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करना है।

पश्चिम बंगाल बजट: 1 लाख सरकारी नौकरियों, 20 फीसदी डीए बढ़ोतरी और नए एयरपोर्ट-डीप सी पोर्ट की घोषणा

IANS | June 22, 2026 3:03 PM

कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने सोमवार को 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जिसमें पश्चिम बंगाल में सामाजिक कल्याण और उद्योग-आधारित बुनियादी ढांचे के विकास पर दोहरे फोकस की रूपरेखा तैयार की गई।

बैंक जॉब अलर्ट: 25 असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन शुरू, 30 जून अंतिम तिथि

IANS | June 22, 2026 2:45 PM

दिसपुर, 22 जून (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड ने बैंक में स्टाफ की संख्या और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए ऑफिसर ग्रेड-ई के तहत असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एपीएससी भर्ती अपडेट: असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट के 11 पदों पर 15 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 22, 2026 2:43 PM

दिसपुर, 22 जून (आईएएनएस)। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने माइंस और मिनरल्स डिपार्टमेंट के तहत असम के जियोलॉजी और माइनिंग डायरेक्टरेट में सहायक भू-वैज्ञानिक (असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट) के कुल 11 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

विवादास्पद नेता की आयकर शिकायतों में नेहरू के हस्तक्षेप संबंधी पत्राचार खड़े करते हैं कई असहज सवाल

IANS | June 22, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा तत्कालीन वित्त मंत्री जॉन मथाई और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय को लिखे गए निजी पत्र एक ऐसे प्रसंग का खुलासा करते हैं, जो दर्शाता है कि उस समय कुछ मुद्दों को उनके ऐतिहासिक महत्व और संवेदनशीलता की तुलना में जनधारणा तथा राजनीतिक प्रभावों के संदर्भ में अधिक देखा और संबोधित किया जा रहा था।

बीईएमएल लिमिटेड में 362 ऑपरेटर पदों पर भर्ती जारी, 10 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 22, 2026 1:59 PM

बेंगलुरु, 22 जून (आईएएनएस)। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएमएल लिमिटेड ने कार्यकाल के आधार पर नॉन-एग्जीक्यूटिव (ऑपरेटर) की विभिन्न 362 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पश्चिम बंगाल बजट 2026: जानिए पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा?

IANS | June 22, 2026 1:36 PM

कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार ने सोमवार को अपना पहला पूर्ण बजट जारी कर दिया है, जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने इस बजट को जनता की आकांक्षाओं के अनुरुप बताया है तो वहीं विपक्ष का कहना है कि वर्तमान परिदृश्य में राज्य के समक्ष कई चुनौतियां हैं, जिनका समाधान नई सरकार को तलाशना होगा।

अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स ने ब्रिटेन के लीलाक के साथ की बड़ी साझेदारी, गुजरात के कच्छ में बनाएंगी वाणिज्यिक स्तर के लो-कार्बन सीमेंट

IANS | June 22, 2026 1:10 PM

अहमदाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ब्रिटेन स्थित स्वच्छ प्रौद्योगिकी कंपनी लीलाक लिमिटेड के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत दोनों कंपनियां गुजरात के कच्छ जिले के सांघीपुरम में दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक स्तर के कम-कार्बन सीमेंट उत्पादन मार्गों में से एक विकसित करेंगी।

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस : सम्मान, समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन का संदेश

IANS | June 22, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। विवाह के बाद हर दंपति अपने जीवन को खुशहाल और सुरक्षित बनाने के सपने देखता है। हालांकि जीवन हमेशा योजनाओं के अनुरूप नहीं चलता। बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य अप्रत्याशित कारण से जब किसी महिला के जीवनसाथी का निधन हो जाता है, तो उसे भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में परिवार, समाज और व्यवस्था का सहयोग उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी जरूरत को रेखांकित करने और विधवा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।