गुजरात सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य की सीधी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

IANS | June 22, 2026 5:25 PM

अहमदाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए ऐतिहासिक फैसला किया है। अब राज्य की सीधी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।

पद्म पुरस्कार पाने वाले दिग्गज बोले, 'यह हम सबके लिए गर्व की बात'

IANS | June 22, 2026 5:19 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमिडा फर्नांडिस, प्रोफेसर मंगला कपूर सहित कई अन्य को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।

गुजरात: वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट

IANS | June 22, 2026 5:01 PM

गांधीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। एथलेटिक्स की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी 'वर्ल्ड एथलेटिक्स' का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात दौरे पर है। बिड इवैल्यूएशन पैनल के चेयरमैन एंटी पिहलाकोस्की इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

अमेरिकी दबावों का भारत ने दिया जवाब, खास रणनीति से हर क्षेत्र में बढ़ाया वैश्विक दायरा

IANS | June 22, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण साझेदार है। बावजूद इसके अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए और बयान दिया, जिससे भारत के साथ संबंध प्रभावित हुए। ट्रंप के तेवर और अमेरिका की बदलती कूटनीतिक चाल को देखते हुए भारत ने डायवर्सिफिकेशन मतलब विविधिता की रणनीति अपनाई।

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

IANS | June 22, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि नया आधार ऐप लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में 3.1 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है। देश भर में लोगों के बीच इस ऐप को तेजी से स्वीकार किया जा रहा है।

कोचीन शिपयार्ड में हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने खारिज किया, कहा- वर्तमान में ओएफएस लाने की कोई योजना नहीं

IANS | June 22, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। केंद्र ने सोमवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि सरकार विनिवेश कार्यक्रम के तहत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लाने की योजना बना रही है।

पवन हंस भर्ती 2026: असिस्टेंट सहित 22 पदों पर 10 जुलाई तक आवेदन का मौका

IANS | June 22, 2026 4:23 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पवन हंस लिमिटेड ने रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट-आधारित मिश्रण विभिन्न 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

पीएम किसान सम्मान निधि का मिला लाभ, धमतरी के किसानों ने केंद्र सरकार का जताया आभार

IANS | June 22, 2026 4:22 PM

धमतरी, 22 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 95,641 किसानों के खाते में 19 करोड़ 13 लाख रुपए आए हैं।

सरकार ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 'कवच' सिस्टम लगाने को दी मंजूरी, होंगे खर्च 270 करोड़ रुपए

IANS | June 22, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने ईस्ट कोस्ट रेलवे नेटवर्क के 631 किलोमीटर (आरकेएम) मार्ग पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' लगाने को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना पर करीब 270 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

IANS | June 22, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आज भारत दुनिया को अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खुद को एक भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित कर रहा है।