एलयू में यौन उत्पीड़न और पेपरलीक घोटाले में असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, गोपनीय परीक्षा सूचना साझा करने की बात स्वीकारी

IANS | May 20, 2026 11:56 AM

लखनऊ, 20 मई (आईएएनएस)। लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में एक गंभीर विवाद सामने आया है। बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा और जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मॉड्यूल की छत से लटककर फोटो लेते नजर आए शुभांशु शुक्ला, बोले- स्पेस में दिशा बस आपसी सहमति की बात

IANS | May 20, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस से जुड़े अनोखे अनुभवों को प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। साल 2025 में 18 दिन के सफल मिशन के बाद भारत लौट चुके शुभांशु ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प पोस्ट किया है, जिसमें वह आईएसएस मॉड्यूल की छत से लटकते हुए फोटो खिंचते नजर आ रहे हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता का संदेश, राजनाथ सिंह ने वीरों को किया नमन

IANS | May 20, 2026 10:35 AM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सियोल स्थित राष्ट्रीय समाधि स्थल ‘नेशनल सेमेट्री ऑफ कोरिया’ पहुंचकर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

असम: माजबाट रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, यात्री बोले- अब एयरपोर्ट जैसा दिखता है स्टेशन

IANS | May 20, 2026 9:52 AM

उदलगुरी, 20 मई (आईएएनएस)। असम के उदलगुरी जिले में 'अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना' के तहत माजबाट रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर यात्री सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं और आकर्षक डिजाइन से सुसज्जित इस स्टेशन का जल्द उद्घाटन करेंगे। फिलहाल, स्टेशन पर यात्रियों को अब पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।

योग सिर्फ व्यायाम नहीं, मन की शांति और संतुलन का भी जरिया : आयुष मंत्रालय

IANS | May 20, 2026 9:49 AM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योग को अपनाने और अपनी दिनचर्या में शांति लाने की अपील की है। 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस से पहले मंत्रालय ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन की शांति, संतुलन का एक मजबूत जरिया है।

स्कन्द षष्ठी पर सर्वार्थ सिद्धि-अमृत सिद्धि के साथ गुरु पुष्य योग का संयोग, नोट करें राहुकाल

IANS | May 20, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव महादेव व माता पार्वती के पुत्र भगवान स्कन्द (कार्तिकेय) को समर्पित स्कन्द षष्ठी का विशेष महत्व है। इस बार षष्ठी तिथि ज्येष्ठ शुक्ल की षष्ठी तिथि यानी 21 मई (गुरुवार) को पड़ रहा है। तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है।

बंगाल में ओबीसी आरक्षण में बड़ा बदलाव, मुस्लिम समुदायों को मिलने वाला लाभ समाप्त

IANS | May 19, 2026 11:53 PM

कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सरकार ने ओबीसी आरक्षण नीति में बड़ा बदलाव करते हुए कुल आरक्षण को 17 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

पीसीएमसी में फिजिशियन सहित 63 पदों पर सरकारी भर्ती, 20 मई को इंटरव्यू

IANS | May 19, 2026 10:37 PM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) ने फिजिशियन (चिकित्सक) सहित विभिन्न 63 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पीसीएमसी की ओर से जारी 63 पदों में चिकित्सक के 9, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 6, बाल रोग विशेषज्ञ के 8, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 10, त्वचा रोग विशेषज्ञ के 10, मनोचिकित्सक के 10 और ईएनटी विशेषज्ञ के 10 पद शामिल हैं।

मिजोरम यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी के 10 पदों पर भर्ती, 24 मई अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

IANS | May 19, 2026 10:35 PM

दिसपुर, 19 मई (आईएएनएस)। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मिजोरम यूनिवर्सिटी ने दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के अंतर्गत अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के विभिन्न 10 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बैंक जॉब अलर्ट: एसआईडीबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 29 मई तक फटाफट करें आवेदन

IANS | May 19, 2026 10:33 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) ने संविदा आधार पर विशेषज्ञ अधिकारियों (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) की नियुक्ति हेतु अलग-अलग कुल 5 रिक्त पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।