आरआरबी भर्ती 2026: जूनियर इंजीनियर समेत 3,993 पदों पर 13 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 14, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न 3,993 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यूपी : बसपा में खत्म हो रहे क्षेत्रीय चेहरे, 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती

IANS | August 14, 2026 1:26 PM

लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी है, लेकिन उसके सामने केवल चुनावी समीकरण साधने की चुनौती नहीं है। पार्टी के भीतर नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरोसा बनाए रखना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

जुलाई में थोक महंगाई दर में आई हल्की कमी, डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 9.78 प्रतिशत रहा

IANS | August 14, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए, भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जुलाई 2026 में मामूली नरमी के साथ 9.78 प्रतिशत रही, जो कि इससे पिछले महीने जून में 9.87 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यानी थोक महंगाई दर में हल्की कमी आई है, लेकिन यह अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : सीएम योगी ने कहा- सत्ता की लिप्सा में सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए

IANS | August 14, 2026 12:28 PM

लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्त करने की लिप्सा इस हद तक बढ़ गई थी कि एक सनातन राष्ट्र के टुकड़े कर दिए गए।

सीएम धामी ने किया टीएचडीसी टनल हादसा स्थल का निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

IANS | August 14, 2026 11:49 AM

चमोली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

भारत और जर्मनी की वायु सेनाओं के बीच पहली एयर स्टाफ वार्ता, रक्षा सहयोग को नई गति

IANS | August 14, 2026 11:19 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और जर्मनी की वायु सेनाओं के बीच पहली एयर स्टाफ वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई है। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

IANS | August 14, 2026 10:47 AM

लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पार्टी में सर्वसमाज की भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए ब्राह्मण समाज से पार्टी से मजबूती के साथ जुड़े रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है और उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के बजाय संविधान की मूल भावना के अनुरूप सर्वसमाज के हित एवं कल्याण के लिए काम करना है।

लाहौर जेल में 63 दिन तक भूखे रहकर जतिंद्र नाथ दास ने जगाई थी आजादी की अलख, सुभाष चंद्र बोस ने कहा था 'युवा दधीचि'

IANS | August 14, 2026 10:01 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ की याद दिलाता है, जब भारत दो शताब्दियों से अधिक के ब्रिटिश उपनिवेशवाद से मुक्त हुआ। 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। संप्रभुता पाने के साथ-साथ उसी दिन से देश की नियति तय करने की जिम्मेदारी भी ब्रिटिश हुकूमत के हाथों से निकलकर हम भारतवासियों के पास आ गई थी।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित

IANS | August 14, 2026 9:57 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। ये कर्मचारी पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा (एचजी एंड सीडी) और सुधारात्मक सेवाओं से जुड़े हैं।

विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह

IANS | August 14, 2026 9:40 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन की उस भयावह त्रासदी की याद दिलाता है, जिसने लाखों परिवारों के जीवन को गहरे दुख, विस्थापन और अनिश्चितता से भर दिया था।