राहुल गांधी भारत को अराजकता और विभाजन की आग में झोंक रहे हैं: सुधांशु त्रिवेदी
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ईर्ष्या और कुंठा के कारण सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता और विभाजन का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली स्थिति में उभर रहा है।