पीएम मोदी के चेन्नई दौरे पर भाजपा नेताओं और पूर्व छात्रों ने जताई खुशी

IANS | October 11, 2026 10:32 PM

चेन्नई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होने पर भाजपा नेताओं और पूर्व छात्रों ने खुशी जताई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को तमिल भाषा और संस्कृति का सम्मान करने वाला नेता बताया।

छत्तीसगढ़: धमतरी के शीतला शक्तिपीठ की अनूठी मान्यता, पुष्प और चावल गिराकर आशीर्वाद देती हैं मां

IANS | October 11, 2026 9:50 PM

धमतरी, 11 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा स्थित प्राचीन स्वयंभू मां शीतला शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की अपार आस्था और श्रद्धा देखने को मिल रही है। इलाके की आराध्य देवी मां शीतला के दरबार में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़: कोरबा के मां कोसगाई दाई मंदिर में क्यों चढ़ाया जाता है सफेद ध्वज? जानिए इतिहास और मान्यता

IANS | October 11, 2026 9:09 PM

कोरबा, 11 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत में कोरबा जिले की पहाड़ियों पर स्थित मां कोसगाई दाई का मंदिर विशेष स्थान रखता है। यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि अपने ऐतिहासिक महत्व, अनूठी परंपराओं और लोककथाओं के कारण भी क्षेत्र में अलग पहचान बनाए हुए है। मां कोसगाई दाई मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा यहां चढ़ाया जाने वाला सफेद ध्वज है।

तमिलनाडु: नई सुविधाओं से लैस हुआ अंबासमुद्रम स्टेशन, यात्रियों ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

IANS | October 11, 2026 9:01 PM

तिरुनेलवेली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्टेशन का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। नए स्टेशन के खुलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी की लहर है।

दिल्ली ईवी नीति 2026 को मिला जोरदार रिस्पॉन्स: 3 महीने में 7,700 से अधिक आवेदन; 7.91 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित

IANS | October 11, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी 2026 को लॉन्च के बाद से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 1 जुलाई 2026 से लागू इस नीति के तहत 8 अक्टूबर तक 7,782 प्रोत्साहन (इंसेंटिव) आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 2,731 लाभार्थियों को 7.91 करोड़ रुपए की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। रविवार को एक बयान में यह जानकारी सामने आई है।

फेस्टिव सीजन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दो दिनों में ई-कॉमर्स बिक्री 24,000 करोड़ रुपए के पार: रिपोर्ट

IANS | October 11, 2026 7:44 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में त्योहारी खरीदारी सीजन की शुरुआत जोरदार रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फेस्टिव सेल के पहले दो दिनों में करीब 24,000 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान ग्राहकों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और फैशन उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

अदाणी की कच्छ कॉपर का बड़ा विस्तार प्लान, स्मेल्टिंग क्षमता दोगुनी कर 10 लाख टन करने की योजना

IANS | October 11, 2026 7:09 PM

अहमदाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने स्थिरता, डीकार्बोनाइजेशन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर आधारित एक महत्वाकांक्षी विकास रणनीति पेश की है। कंपनी का लक्ष्य भारत की कॉपर उत्पादन क्षमता को मजबूत करना और देश के ऊर्जा परिवर्तन (एनर्जी ट्रांजिशन) को समर्थन देना है।

सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट स्टील पॉलिसी रोडमैप, 2047 तक 604 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

IANS | October 11, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार ने ड्राफ्ट नेशनल स्टील पॉलिसी 2047 जारी की है, जिसमें भारत की कच्चे स्टील (क्रूड स्टील) उत्पादन क्षमता को मौजूदा लगभग 220 मिलियन टन से बढ़ाकर 2047 तक 604 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा गया है।

चेन्नई में छात्रों ने किया पीएम मोदी का स्वागत, विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

IANS | October 11, 2026 5:38 PM

चेन्नई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई में जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्कूल के छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी के आगमन से पहले छात्रों ने आईएएनएस से बात करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

राहुल गांधी भारत को अराजकता और विभाजन की आग में झोंक रहे हैं: सुधांशु त्रिवेदी

IANS | October 11, 2026 5:37 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ईर्ष्या और कुंठा के कारण सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता और विभाजन का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली स्थिति में उभर रहा है।