मुक्त व्यापार समझौतों से भारत के निर्यात को मिल रही नई रफ्तार, नए बाजारों में बढ़ रही भारतीय उत्पादों की पहुंच

IANS | August 18, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत द्वारा हाल के वर्षों में किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश के निर्यात को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, नए व्यापार समझौता साझेदार देशों के साथ भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। इससे न केवल भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ी है, बल्कि अधिक से अधिक कंपनियां इन समझौतों से मिलने वाले शुल्क संबंधी लाभों का भी उपयोग कर रही हैं।

चुनौतियों से उबरकर और मजबूत हुआ अदाणी ग्रुप, बर्नस्टीन ने अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर पर जताया भरोसा

IANS | August 18, 2026 3:57 PM

अहमदाबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अदाणी समूह को लेकर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखते हुए अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर को अपनी शीर्ष निवेश पसंद बताया है। ब्रोकरेज का मानना है कि हाल के वर्षों में नियामकीय और बाजार से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद भी अदाणी समूह पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है।

जेकेएसएसबी ने विभिन्न विभागों में 518 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 10 सितंबर से

IANS | August 18, 2026 3:41 PM

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के जरिए कुल 518 खाली पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एम्स-जम्मू में 40 सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 27 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 18, 2026 3:21 PM

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जम्मू ने विभिन्न विभाग/विशेषज्ञता के आधार पर सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 40 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इनमें जनरल के 18, एससी के 6, एसटी के 3, ओबीसी के 10 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,482 एलबीओ पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | August 18, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेगुलर आधार पर लोकल बैंक ऑफिसर (स्थानीय बैंक अधिकारी) के कुल 2,482 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इनमें जनरल के 981, एससी के 358, एसटी के 240, ओबीसी के 600 और ईडब्ल्यूएस के 303 पद शामिल हैं।

कौन हैं यूपी की कमान संभालने वाले विनोद तावड़े, जिन्होंने दिखाया हरियाणा से बिहार तक चुनावी रणनीति का दमखम

IANS | August 18, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

गुजरात: निवेश के नाम पर 1.52 करोड़ रुपए की ठगी में मास्टरमाइंड रियाज गिरफ्तार

IANS | August 18, 2026 2:04 PM

सूरत, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने 1.52 करोड़ रुपए के ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में मास्टरमाइंड को देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रियाज उर्फ शोएब मिर्जा (32) के तौर पर की है।

भारत-इजरायल एफटीए पर फरवरी 2027 तक तस्वीर हो सकती है साफ, दो और दौर की बातचीत बाकी: इजरायली राजदूत

IANS | August 18, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर वार्ता के दो और दौर होने की उम्मीद है और फरवरी 2027 तक इस पर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है।

देश में विकसित किए जाएंगे लड़ाकू विमान से लेकर बख्तरबंद प्लेटफॉर्म के 405 रक्षा उत्पाद

IANS | August 18, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिली है। रक्षा उत्पादन विभाग ने 405 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रक्षा वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की है।

सरकार ने ईवी, हाइड्रोजन और सीएनजी से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की आयु सीमा 5 साल बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

IANS | August 18, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परमिट प्रणाली के अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), हाइड्रोजन ईंधन आधारित वाहनों और प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।