दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, व्यापारिक संगठन सीटीआई ने अमित शाह को लिखा पत्र

IANS | October 15, 2026 10:31 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन के बीच दिल्ली के व्यापारियों ने राजधानी में होने वाले धरना-प्रदर्शनों और मार्च को लेकर चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगाने और 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित "लहरा दो तिरंगा" मार्च को अनुमति नहीं देने की मांग की है।

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत, चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IANS | October 15, 2026 10:25 AM

चेन्नई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में गुरुवार से उत्तर-पूर्वी मानसून के शुरू होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चार जिलों में बहुत भारी बारिश और 15 अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आज आईएमएफ-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शामिल होंगी वित्त मंत्री सीतारमण, बैंकॉक में कई देशों के वित्त मंत्रियों से करेंगी मुलाकात

IANS | October 15, 2026 10:06 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं।

बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा, भस्म आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

IANS | October 15, 2026 9:02 AM

उज्जैन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर गुरुवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

IANS | October 15, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया है।

'जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं, उन्हें बारंबार नमस्कार है', पीएम मोदी ने की स्कंदमाता की स्तुति

IANS | October 15, 2026 8:22 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के पांचवें दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा कर देवी की स्तुति की गई। उन्होंने संस्कृत श्लोक साझा कर स्कंदमाता को नमन किया।

नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर सूरत पुलिस सतर्क, डुमास रीजन में 10 से अधिक विशेष टीमें तैनात

IANS | October 15, 2026 8:16 AM

सूरत, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सूरत पुलिस पूरी तरह सतर्क है। विशेष रूप से डुमास रीजन में आयोजित होने वाले बड़े गरबा आयोजनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तकनीक और विशेष गश्ती टीमों की मदद से व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।

महाराष्ट्र के हिंगोली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.9 रही तीव्रता

IANS | October 15, 2026 7:59 AM

हिंगोली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में गुरुवार सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

नवरात्रि 2026 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने स्कंदमाता को किया नमन

IANS | October 15, 2026 7:53 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के पावन पर्व के पांचवें दिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने स्कंदमाता के चरणों में नमन किया।

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

IANS | October 15, 2026 7:34 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वे भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे।